- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. 1 अगस्त 2025 से राज्य सरकार की नई योजना के तहत हर महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी. यह पहल सीमित आय वाले उपभोक्ताओं के मासिक खर्च को कम करने में मददगार साबित होगी.
लाखों उपभोक्ताओं को राहत
अस्थावां प्रखंड के विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक नन्दन ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री द्वारा 2012 में शुरू किए गए बिजली सुधार अभियान का विस्तार है. वर्ष 2018 तक ‘हर घर बिजली’ का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया गया था. अब मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत देगी.
सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना
इसके साथ ही सरकार ने अगले तीन वर्षों में छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना भी घोषित की है. इच्छुक उपभोक्ताओं को इसके लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह कदम स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी अहम होगा.
यह योजना राज्य की जनकल्याणकारी नीतियों में एक बड़ा और प्रभावी कदम मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें-
क्या आपको मिलेगी 125 यूनिट फ्री बिजली, कन्यूजन है तो कर लें क्लियर, सारे सवाल के मिल जाएंगे जवाब
खुशखबरी: बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त, इसी महीने के बिल से होगा लागू, सीएम नीतीश का ऐलान






