खुशखबरी: बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त, इसी महीने के बिल से होगा लागू, सीएम नीतीश का ऐलान

By: Hemlata Karn

On: Thursday, July 17, 2025 8:58 AM

Google News
Follow Us

Patna: चुनावी साल में नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को एक और तोहफा दिया है. बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त में लोगों को मिलेगी. सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा खुद की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है. यह फैसला 1 अगस्त 2025 से ही लागू हो जाएगा.

1.67 करोड़ लोगों को फायदा

नीतीश कुमार के घोषणा के मुताबिक जुलाई महीने की बिल आने से ही यह नियम लागू हो जाएगा. लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी. यह घोषणा 1 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगी. मतलब जुलाई महीने के बिल से ही लोगों को फायदा मिलने लगेगा. नीतीश कुमार के मुताबिक इस फैसले से एक करोड़ 67 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा.

सीएम नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि  “हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं. अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा. हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा.“

आगे उन्होंने लिखा है कि “कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी.“

कई और बड़े फैसले

इससे पहले भी नीतीश कुमार ने पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 कर दिया था, जिसका फायदा लोगों को मिलने लगा है. वहीं, जीविका कर्मियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई थी. इसके साथ ही आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियां और रोजगार देने का वादा नीतीश कुमार ने किया है. वहीं, बिहार में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के आरक्षण में दूसरे राज्यों की महिलाओं को शामिल नहीं किया जाएगा. सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल लागू कर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

मिथिला के लिए वरदान साबित होगी कोसी नहर परियोजना, नीतीश कैबिनेट ने दिए 7832.29 करोड़

मां जानकी मंदिर का डिजाइन फाइनल, राम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में बनेगा मंदिर

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment