- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: नालंदा में पति की हत्या के आरोपी से भिड़ी विधवा. महिला ने हत्या के आरोपी के ऊपर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है. नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र के उगवां गांव में बुधवार को उस समय तनाव फैल गया जब स्व. जितेंद्र रविदास की पत्नी गौरी देवी ने उनके पति की हत्या के आरोपी अजय रविदास की सरेआम पिटाई कर दी.
पति के हत्या करने वाले की पिटाई
गौरी देवी का आरोप है कि अजय रविदास, जो पहले उनके पति की हत्या के आरोप में जेल में था, हाल ही में रिहा होकर गांव लौटा है. रिहाई के बाद से ही वह उन्हें लगातार परेशान कर रहा था. बुधवार को अजय ने कथित रूप से छेड़खानी करने की कोशिश की, जिसके बाद गौरी देवी ने परिजनों की मदद से उसकी जमकर पिटाई कर दी.
हिरासत में लिए गए दोनों
घटना की जानकारी मिलते ही अस्थावां थाना अध्यक्ष राजमणि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले आई और आगे की कार्रवाई की जारी है.
जेल से निकलने के बाद से कर रहा था तंग
गौरतलब है कि मृतक जितेंद्र रविदास की हत्या मामले में अजय मुख्य आरोपी था. अब उसकी रिहाई के बाद गांव में फिर से तनाव की स्थिति बन गई है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें-
नालंदा में दारोगा ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद या विभागीय दबाव जांच में जुटी पुलिस
नालंदा पुलिस का मास्टर स्ट्रोक: एक दिन में तीन बड़ी डकैतियों का खुलासा, 9 अपराधी गिरफ्तार
नालंदा में एएसआई जमीन छोड़ने का दबाव बना रहे, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार






