सड़क पर 15 वर्षों से नाले का गंदा पानी जमा, बीडीओ से शिकायत करने पर मिलती है फटकार, ग्रामीणों में आक्रोश

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, July 29, 2025 11:01 AM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत सरथा पंचायत के बहादुरपुर गांव में जलजमाव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. वार्ड संख्या-5 के मुख्य रास्ते पर बीते 15 वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाले का गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

शिकायत करने पर बीडीओ डांटते हैं

ग्रामीण सरिता देवी और पंच भूषण पासवान ने बताया कि करीब 150 से अधिक घरों के लोग इसी रास्ते से प्रतिदिन आना-जाना करते हैं. आंगनबाड़ी जाने वाले छोटे बच्चे और पूजा-पाठ करने वाले बुजुर्गों को भी कीचड़ व गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है. बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है. ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर हरनौत प्रखंड कार्यालय पहुंचे, तो बीडीओ ने उन्हें डांट कर चेंबर से बाहर कर दिया.

नारकीय हो गई है जिंदगी

समाजसेवी सुरेश सिंह ने बताया कि नाले का गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों की जिंदगी नारकीय हो चुकी है. उन्होंने स्थायी समाधान के लिए जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है.

70 प्रतिशत काम होने का दावा

इस संबंध में बीडीओ उज्जवल कांत ने कहा कि कुछ लोग नाली पर अतिक्रमण किए हुए हैं, जिससे कार्य में बाधा आ रही है. निरीक्षण के बाद जल्द समाधान किया जाएगा. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि लगभग 70% कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य जल्द प्रशासन की मौजूदगी में कराया जाएगा.

विरोध प्रदर्शन में पिंटू कुमार, मोती कुमार, कपिल राम, अर्जुन राम, श्यामा देवी, सविता देवी, संगीता देवी समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे.

ये भी पढ़ें-

नन्नू बीघा में सड़क-नाली की बदहाली पर भड़के लोग, बोले- अब आश्वासन नहीं, काम चाहिए वरना बदल देंगे नेता

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment