Patna: केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार की ओर से ड्राइवर कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इसके मुताबिक ड्राइवर कांस्टेबल की भर्ती बिहार पुलिस की विभिन्न जिलों, इकाइयों और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में की जाएगी. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई, 2025 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं, 12वीं पास लाइट या हैवी व्हीकल ड्राइविंग का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए. शारीरिक योग्यता में सामान्य, पिछड़ा वर्ग के पुरुषः 165 सेमी लंबाई होनी चाहिए. अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी पुरुष को 160 सेमी होनी चाहिए. सभी वर्ग की महिला की लंबाई 155 सेमी होनी चाहिए. सीनाः सामान्य, पिछड़ा वर्ग के पुरुषः 81 सेमी (फुलाने पर 86 सेमी). एससी, एसटी, एमबीसी के पुरुष उम्मीदवार 79 सेमी (फुलाने पर 84 सेमी) होनी चाहिए.
इस उम्र के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 25 साल है. ओबीसी अधिकतम 27 साल. ओबीसी, महिला अधिकतम 28 साल. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिकतम 30 साल.
फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे
आवेदन शुल्क की बात करें तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बिहार के मूल निवासी को 180 रुपए और अन्य सभी को 675 रुपए देने होंगे.
आवेदन की प्रक्रिया
ऐसे आवेदन कर सकते हैं- ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Driver Constable Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर फॉर्म भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मोटर वाहन चालक परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 अगस्त 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिस पर भर्ती, 197 पदों पर निकली है वैकेंसी
दिल्ली सरकार में नौकरी का सुनहरा मौका, जेल वार्डर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी





