क्या नीतीश कुमार बनेंगे उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल

By: Jan Manas

On: Tuesday, July 22, 2025 2:05 PM

Google News
Follow Us

Patna: क्या नीतीश कुमार बनेंगे उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. नीतीश कुमार के उपराष्ट्रपति बनने की चर्चा तेज हो गई है. इसे लेकर राज्य में राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है. सोमवार को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को मंजूर कर लिया. अब देश में उपराष्ट्रपति के चुनाव की भी चर्चा शुरू हो गई है.

आरजेडी विधायक का दावा

उधर, आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने दावा किया है कि नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने के लिए जगदीप धनखड़ से इस्तीफा लिया गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. आगे भी सरकार बनने पर अपना सीएम बनाएगी. उन्होंने दावा किया कि अगला इस्तीफा सीएम नीतीश कुमार को होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी जेडीयू को खत्म करने में लगी है.

उपराष्ट्रपति बनेंगे तो सभी खुश होंगे

वहीं, बीजेपी के विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा कि अगर नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनते हैं तो यह बिहार के लिए बहुत शुभ होगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाना हमारे बस की बात नहीं है. विपक्ष के कहने से नहीं होता है, लेकिन अगर नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनते हैं तो बिहार का बच्चा बच्चा खुश होगा.

उपराष्ट्रपति बनने लायक नहीं

वहीं, आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब उस लायक नहीं रह गए हैं. उनसे बिहार संभल नहीं रहा है और देश के उपराष्ट्रपति बन जाएंगे. बीजेपी वाला सब नहीं चाहेगा कि नीतीश उपराष्ट्रपति बनें.

पप्पू यादव ने बताया घपला

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह बड़ा घपला है, कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना है. लगातार दो दिन बाद कार्यक्रम था, अगर वह अस्वस्थ होते तो पहले इस्तीफा देते या बाद में देते. ये बहुत बड़ा घपला है. कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना है.

जेडीयू का स्टैंड क्लियर

उधर, जेडीयू की तरफ से भी स्टैंड क्लियर कर दिया गया है. नीतीश सरकार में मंत्री मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति नहीं बनेंगे. बिहार के सीएम हैं. आगे भई रहेंगे. आरजेडी झूठा मनगढ़ंत दावा कर रही है. एनडीए में किसी के साथ जबरदस्ती नहीं किया जाता है. उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है. जबरन हटाए नहीं गए हैं. 

ये भी पढ़ें-

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक, 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए की गई पेंशन राशि

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा दांव, खेल दिया 15 प्रतिशत वोट पक्का करने पासा

नीतीश कुमार से मिलकर चिराग की डैमेज कंट्रोल की कोशिश, मुलाकात की इनसाइड स्टोरी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment