झारखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, JSSC ने 1373 पदों पर निकाली वैकेंसी

By: Jan Manas

On: Monday, June 23, 2025 9:49 AM

Google News
Follow Us

Patna: शिक्षक की नौकरी की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा मौका है. यह अवसर झारखंड के स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने का है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 18 जून से हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

  • झारखंड में शिक्षक भर्ती
  • स्नातकोत्तर से पोस्ट ग्रेजुएट वाले योग्य
  • अधिकतम उम्र सीमा 45 साल
  • jssc.jharkhand.gov.in पर कर सकते हैं अप्लाई
  • फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 जुलाई

उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता

झारखंड में शिक्षक बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पद के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री या बीएड, बीटेक, एमएड, एमएससी, एमसीए या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. इनमे से कोई एक डिग्री जिनके पास है वह आवेदन कर सकते हैं.  

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम 45 साल रखी गयी है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपए देने होंगे. वहीं, एससी, एसटी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में मात्र 50 रुपए शुल्क के रूप में देने होंगे.

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं. “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें. सभी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें. फीस जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें. भविष्य में इसकी जरूरत हो सकती है.

अभ्यर्थी के चयन की प्रक्रिया

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के आधार पर करेगा. इसके फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 जुलाई 2025 है.

यहां भी है वैकेंसी-

पश्चिम बंगाल में 35,726 शिक्षक की भर्ती, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

SSC CGL: 14,582 पदों पर निकली भर्तियां, आवेदन प्रकिया शुरू

स्टेनोग्राफर ग्रेड C, D के 261 पदों पर भर्ती, SSC ने निकाली वैकेंसी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment