Patna: वेस्ट बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन के तहत असिस्टेंट टीचर के 35,726 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन 16 जून से शुरू हो चुका है. उम्मीदवार ऑफिशियल westbengalssc.com पर आवेदन कर सकते हैं. फी 14 जुलाई तक जमा कर सकते हैं. 21 साल से 40 साल के बीच के ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
- पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती
- 21 से 40 साल के उम्मीदवार योग्य
- ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी योग्य
- westbengalssc.com पर करें आवेदन
- 200 से 500 रुपए आवेदन शुल्क
- 14 जुलाई फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होना चाहिए. मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड (B.Ed.) या चार वर्षीय B.A.Ed / B.Sc.Ed की डिग्री होनी चाहिए. कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री. बीएड या B.A.Ed / B. Sc. Ed की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल होना चाहिए. एससी, एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और विकलांग को 8 साल की छूट अधिकतम उम्र सीमा में होगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग को 500 रुपए देने होंगे. वहीं, एससी, एसटी और पीएच को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपए देने होंगे.
आवेदन प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट westbengalssc.com पर जाएं. WBSSC Teachers Recruitment लिंक पर क्लिक करें. जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें. फॉर्म का पीडीएफ सेव करें और उसका प्रिंट निकाल कर आगे के काम के लिए रख लें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
SSC CGL: 14,582 पदों पर निकली भर्तियां, आवेदन प्रकिया शुरू
स्टेनोग्राफर ग्रेड C, D के 261 पदों पर भर्ती, SSC ने निकाली वैकेंसी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, अप्रेंटिस के 4500 पदों पर निकली वैकेंसी





