स्टेनोग्राफर ग्रेड C, D के 261 पदों पर भर्ती, SSC ने निकाली वैकेंसी

By: Hemlata Karn

On: Thursday, June 19, 2025 10:50 AM

Google News
Follow Us

Patna: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ग्रेड C और D स्टेनोग्राफर के 261 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 18 से तीस साल के 12वीं पास उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 26 जून है.

  • SSC ग्रेड C, D में भर्ती
  • 18 से 30 साल के उम्मीदवार योग्य
  • 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
  • ssc.gov.in पर कर सकते हैं आवेदन
  • 26 जून फॉर्म भरने की अंतिम तारीख

आवेदन शुल्क और शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या उसके बराबर डिग्री होनी चाहिए. आवेदन शुल्क की बात करें तो फॉर्म भरने के लिए 100 रुपए फीस भरनी होगी. महिला, SC, ST, OBC, PWBD और एक्स- सर्विसमैन कैंडिडेट्स के लिए निशुल्क है. उन्हें फॉर्म भरने के लिए पैसे नहीं देने होंगे.

उम्मीदवार के लिए आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के लिए 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. ओबीसी के लिए उम्र में 3 साल की छूट दी जाएगी और एससी, एसटी के लिए उम्र में 5 साल की छूट दी जाएगी और पीडब्ल्यूबीडी के लिए उम्र में 10 साल की छूट दी जाएगी.

एसएससी में आवेदन प्रक्रिया

ऐसे आवेदन कर सकते हैं- ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. अप्लाई लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. लॉगिन करके फॉर्म भरें. फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें. फॉर्म भरने के बाद डाउनलोड करें. आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रख लें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 26 जून 2025 है.

यहां भी है वैकेंसी-

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, अप्रेंटिस के 4500 पदों पर निकली वैकेंसी

UIDAI में कई पदों पर वैकेंसी, सेक्शन, टेक्निकल, अकाउंट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती

SSC ने 2402 पदों पर निकाली भर्ती, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, सैलरी 60 हजार से अधिक

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment