Patna: क्या खान सर बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं. क्या खान सर राजनीति में नई पारी खेल सकते हैं? आज कल ये सवाल बिहार में आम हो गया है. जब से खान सर और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की मुलाकात की खबर बाहर आई है, तब से इस तरह के सवाल राजनीतिक गलियारों में तैरने लगे हैं.
243 सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी
दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार को बिहार दौरे पर आए. इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. मतलब केजरीवाल की पार्टी बिहार में पूरे दमखम के साथ बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी में है. इसी के तहत पार्टी दमदार प्रत्याशियों की तलाश में भी जुट गई है, जो पार्टी की नैया को पार लगा सकें.
खान सर संजय सिंह मुलाकात
इसी बीच खबर ये सामने आई कि संजय सिंह ने खान सर के कोचिंग पर जाकर उनसे मुलाकात की. इसी मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने के कयास लगाए जाने लगे. इन दोनों की मुलाकात के दौरान बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई. खान सर के राजनीति में आने को लेकर न तो संजय सिंह ने कुछ क्लियर किया और न ही खान सर ने. बस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं.
शिक्षा के क्षेत्र में जाने माने चेहरे हैं खान सर
खान सर पिछले दिनों बीपीएसएसी के मुद्दे पर छात्रों के साथ आंदोलन में शामिल हुए. कई मौके पर उन्होंने छात्रों का साथ दिया. सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन में भी शामिल हुए. उसके बाद से ही उनके राजनीति में आने की चर्चा तेज है. खान सर मूल रूप से यूपी के दवरिया जिले के रहने वाले हैं. उनका नाम फैजल खान है. पटना में रहकर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है. हाल ही में उन्होंने शादी की है. शादी के बाद 6 जून को उन्होंने पटना में रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी.
ये भी पढ़ें-
यूट्यूबर मनीष कश्यप प्रशांत किशोर के साथ चलने को तैयार, 23 जून को जन सुराज में हो सकते हैं शामिल
अशोक चौधरी हैं सर्वदलीय नेता, पिता से लेकर दामाद तक अलग-अलग पार्टी से जुड़े, PK का तंज
जमाई आयोग के गठन की मांग पर सियासी बवाल, बचाव में आए अशोक चौधरी, दी ये दलील






