यूट्यूबर मनीष कश्यप प्रशांत किशोर के साथ चलने को तैयार, 23 जून को जन सुराज में हो सकते हैं शामिल

By: Jan Manas

On: Wednesday, June 18, 2025 5:12 PM

Google News
Follow Us

Patna: बिहार के प्रसिद्ध यूट्यूबर मनीष कश्यप प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होंगे. 23 जून को वो जन सुराज पार्टी का दामन थाम सकते हैं. मनीष कश्यप ने पिछले दिनों ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था.

कुछ दिन पहले बीजेपी से दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मनीष कश्यप ने बीजेपी छोड़ी थी. बीजेपी छोड़ने का कारण उन्होंने बताया था कि वो बीजेपी में रहकर खुद की रक्षा नहीं कर सके तो दूसरों की क्या मदद कर पाएंगे. उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा था कि पार्टी में उनकी भूमिका प्रभावी नहीं रह पाई थी. इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया.

बीजेपी छोड़ने के साथ लग रहे थे कयास

हालांकि बीजेपी छोड़ते वक्त उन्होंने किसी पार्टी में जाने की घोषणा नहीं की थी, लेकिन कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही वो किसी न किसी पार्टी को ज्वाइन करेंगे. कयास ये भी लगाए जा रहे थे कि वो प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो सकते हैं.

थामने वाले हैं जन सुराज का दामन

अब जो खबर आ रही है, उससे पता चलता है कि प्रशांत किशोर की पार्टी में मनीष कश्यप जल्द ही शामिल हो जाएंगे. जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक वो 23 जून को पटना में जनसुराज की सदस्यता लेंगे. वहीं मनीष कश्यप विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे. कहा जा रहा है कि इस बार चनपटिया विधानसभा सीट से जनसुराज की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे

पीएमसीएच में हुई थी मारपीट

बता दें कि मई महीने में पटना के पीएमसीएच में मनीष कश्यप की कुछ जूनियर डॉक्टरों ने पिटाई कर दी थी. उस समय मनीष कश्यप बीजेपी में थे. इस घटना के बाद ही मनीष कश्यप ने बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद भी उन्होंने कहा था कि वो अलग-अलग मंचों पर जाकर गरीब-जरूरतमंदों की आवाज उठाते रहेंगे.

इस्तीफा देते वक्त हालांकि उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं कहा था, मगर उनकी बातों से यह जरुर साफ हो गया था कि वो राजनीति में सक्रिय जरूर रहेंगे. 

ये भी पढ़ें-

मनीष कश्यप बीजेपी को बर्बाद कर देंगे! इस्तीफे के बाद दिया बड़ा चैलेंज

यूट्यूबर मनीष कश्यप पीएमसीएच के सामने फूट-फूटकर रोए, कहा- इन लोगों ने बेवजह मारा, जिंदगी खराब कर दी

यूट्यूबर मनीष कश्यप को PMCH के डॉक्टरों ने पीटा, 3 घंटे तक कमरे में रखा बंद

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment