- SSC ने 2402 पदों पर भर्ती निकाली
- ssc.nic.in पर कर सकते हैं अप्लाई
- 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की डिग्री वाले योग्य
- 100 रुपये आवेदन शुल्क
- फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 जुलाई
Patna: SSC ने 2402 पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक को इसमें आवेदन करने का मौका मिलेगा. सैलरी 60 हजार से ज्यादा होगी. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
SSC में कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन शुल्क की बात करें तो- जनरल, ओबीसी के उम्मीदवारों को 100 रुपए होंगे. वहीं, एससी, एसटी के लिए निशुल्क है. उन्हें आवेदन करने में पैसे नहीं लगेंगे.
उम्मीदवार के लिए उम्र सीमा
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है. सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट दी जाएगी. आरक्षित वर्ग के पुरुष को 5 साल और महिला को 10 साल की छूट अधिकतम उम्र सीमा में दी जाएगी. भूतपूर्व सैनिक को भी अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट होगी.
आवेदन की प्रक्रिया
ऐसे कर आवेदन सकते हैं. एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं. होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन- लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अमति तारीख 23 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी–
मध्य प्रदेश में ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी, 20 जून से आवेदन शुरू
हिमाचल प्रदेश में TGT के पदों पर भर्ती, जानिए कौन हैं फॉर्म भरने के लिए योग्य
जू एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों पर भारत पेट्रोलियम में भर्ती, 27 जून से पहले कर लें अप्लाई





