PK का पीएम मोदी को चैलेंज, कहा- गुजरात से शुरू करके दिखाएं श्रमिक ट्रेन, दो करोड़ में नहीं बेचते हैं टिकट

By: Jan Manas

On: Friday, June 13, 2025 8:56 PM

Google News
Follow Us

Gayaji: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत गया जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे. उन्होंने पीएम मोदी पर बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हाल ही में मधुबनी दौरे के दौरान घोषणा की थी कि सहरसा से एक नई श्रमिक ट्रेन शुरू की जाएगी.

मोदी को चैलेंज

उन्होंने पीएम को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे गुजरात और महाराष्ट्र में भी यही घोषणा करें कि गुजरात से तमिलनाडु के लिए श्रमिक ट्रेन शुरू की जाएंगी. लेकिन उन्हें पता है कि अगर वे गुजरात में ऐसी घोषणा करेंगे तो कोई उन्हें वोट नहीं देगा. मोदी जी बिहार के भी प्रधानमंत्री हैं और गुजरात के भी. लेकिन गुजरात को गिफ्ट सिटी, सोलर पार्क, बुलेट ट्रेन दी गई और बिहार को सिर्फ श्रमिक ट्रेन दी गई, ऐसा भेदभाव क्यों?

उन्होंने कहा कि जन सुराज और प्रशांत किशोर का साफ कहना है कि बिहार को ऐसी ट्रेनों की जरूरत नहीं है जिसमें हमारे बच्चे जानवरों की तरह बैठकर दूसरे राज्यों में काम करने जाएं, बिहार को अब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत है.

गलत व्यक्ति को वोट न दें

प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी बड़ा ऐलान किया और कहा कि जन सुराज पार्टी से स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही टिकट मिले, इसके लिए जन सुराज हर संभव प्रयास करेगा. लेकिन जिस तरह हर प्रक्रिया में कोई न कोई खामी होती है, उसी तरह अगर जन सुराज से भी कोई गलत व्यक्ति टिकट पा जाता है तो प्रशांत किशोर जनता से उसे वोट न देने की अपील करता है.

यूपीएससी का दिया उदाहरण

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश में UPSC बहुत लंबी और कठिन प्रक्रिया के माध्यम से लाखों बच्चों में से IAS, IPS का चयन करता है, लेकिन क्या संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सभी आईएएस, आईपीएस अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं? जन सुराज का साफ मानना है कि सभी 243 सीटों पर स्वच्छ छवि वाले लोगों को चुनाव जीतना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों. जन सुराज का एक ही उद्देश्य है कि बिहार जीतना चाहिए.

टिकट नहीं बेचता है जन सुराज

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज ही एकमात्र ऐसा दल है जिसमें उम्मीदवारों की घोषणा कोई एक व्यक्ति नहीं करेगा, न ही किसी नेताजी के कमरे में इसकी घोषणा होगी और न ही जन सुराज में 2 करोड़ रुपये लेकर टिकट दिए जाते हैं. पार्टी के सभी संभावित उम्मीदवार गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं और जिसे जनता अपना उम्मीदवार चुनेगी, जन सुराज उसे टिकट देगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में कुछ ऐसे दल और लोग हैं जो पैसे लेकर टिकट खरीदते और बेचते हैं.

ये भी पढ़ें-

लालू यादव के पोस्ट पर प्रशांत किशोर का तंज, कहा- कर रहे जंगल में शेर के शाकाहारी होने की बात

राहुल गांधी पर PK का हमला, कहा- चुनाव के वक्त ही बिहार आते हैं, किसी गांव में कभी रात गुजारें

PK ने मांगा मंगल पांडे का इस्तीफा, कहा- थोड़ी भी शर्म बची है तो स्वास्थ्य मंत्री दें इस्तीफा

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment