- हिमाचल प्रदेश में TGT के पदों पर भर्ती
- hprca.hp.gov.in पर कर सकते हैं आवेदन
- ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री वाले योग्य
- 18 से 45 साल के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई
- फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 3 जुलाई
Patna: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने स्कूल शिक्षा विभाग में TGT के 937 पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 18 साल से 45 साल के बीच के उम्मीदवार जिनके पास ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हो वह इसके लिए योग्य हैं. 3 जुलाई फॉर्म भरने की अंतिम तारीख है.
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 45 साल तय की गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी.
फॉर्म भरने में इतने पैसे होंगे खर्च
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूएस, एक्स सर्विसमैन, दिव्यांग 400 रुपए, हिमाचल प्रदेश के जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी, एक्स सर्विसमैन 325 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे.
आवेदन के लिए यहां लॉगिन करें
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं. डिटेल्स भरकर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें. नए पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें. लॉग इन करके फॉर्म भरें. डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फीस जमा करें और फिर फॉर्म सब्मिट कर दें और फिर प्रिंट आउट निकालकर रख लें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, रिटन स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 3 जुलाई 2025 है.
ये भी पढ़ें-
जू एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों पर भारत पेट्रोलियम में भर्ती, 27 जून से पहले कर लें अप्लाई
बिहार में टेक्निकल असिस्टेंट के 942 पदों पर भर्ती, इनके लिए है 40 प्रतिशत पद आरक्षित
सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा, 284 पदों पर इंडियन एयरफोर्स में भर्ती





