बिहार में टेक्निकल असिस्टेंट के 942 पदों पर भर्ती, इनके लिए है 40 प्रतिशत पद आरक्षित

By: Jan Manas

On: Wednesday, June 11, 2025 12:03 PM

Google News
Follow Us
  • टेक्निकल असिस्टेंट के 942 पदों पर भर्ती
  • bssc.bihar. gov.in पर कर सकते हैं अप्लाई
  • 21 से 37 साल के उम्मीदवार योग्य
  • सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा चाहिए
  • फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 जून

Patna: बिहार पंचायती राज विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के 942 पदों पर भर्ती निकली है. उम्मीदवार zp.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह नियुक्ति 31 मार्च 2026 तक के लिए की जाएगी, जो कि कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. इसमें नौकरी की चाह रखने वाले युवक 25 जून से पहले आवेदन कर लें. इसमें आवेदन निशुल्क है.

उम्मीदवार के लिए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होनी चाहिए. 40% पद राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों से पास उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगे.


निर्धारित आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 37 साल है. OBC/ EBC (पुरुष के लिए अधिकतम) 40 साल और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम 40 साल है. एससी, एसटी के लिए अधिकतम 42 साल है. आवेदन शुल्क नि शुल्क है. उम्मीदवार को आवेदन करने में एक भी पैसे नहीं लगेंगे.

आवेदन प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट www.bssc.bihar. gov.in पर जाएं. होमपेज पर
दिए गए Technical Assistant Vacancy के लिंक पर क्लिक करें. New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें. फॉर्म भरकर सब्मिट करें. इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें, आगे काम आएगा.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग कर, काउंसलिंग के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद होगा. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 जून 2025 है. 

यहां भी है वैकेंसी-

सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा, 284 पदों पर इंडियन एयरफोर्स में भर्ती

झारखंड में होमगार्ड की भर्ती, इस तारीख से होगी आवेदन की शुरुआत

बिहार पुलिस में इन्फोर्समेंट SI की भर्ती, ग्रेजुएशन पास युवाओं को मौका

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment