Patna: इस्तीफा देने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी को बड़ा चैलेंज दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के गढ़ को तोड़ देंगे. आगे वह किसी पार्टी से जुड़ेंगे या फिर अपनी पार्टी बनाएंगे इसे लेकर उन्होंने अभी खुलासा नहीं किया है. मनीष कश्यप ने कहा कि अभी अपने लोगों से विचार विमर्श करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे.
मिथिला-चंपारण का गढ़ तोड़ देंगे
मनीष कश्यप ने एक इंटरव्यू में कहा कि बीजेपी के गढ़ को तोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरा का पूरा गढ़ तोड़ देंगे यह वादा करते हैं. उन्होंने कहा कि मनीष कश्यप बोला था पुल गिरेगा, पुल गिरा, सरकार गिरेगा, सरकार गिरा, मोदी जी की रैली में मत जाइए खाली कुर्सी का फोटो आ गया. एक बार मैंने वीडियो बनाया था कि गांजा पीता है सब जेल में, बहुत सारे लोग बोले की झूठ बात है. अभी कुछ दिन पहले मसौढ़ी जेल का वीडियो चला है. बोल रहा हूं न कि इन लोगों का गढ़ तोड़ दूंगा, एकदम हंड्रेड परसेंट. उन्होंने कहा कि चंपारण और मिथिला यह दोनों गढ़ बीजेपी और जेडीयू का टूटने वाला है.
आगे भविष्य के बारे में मनीष कश्यप ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोगों ने संपर्क किया है. लोग हालचाल ले रहे हैं. अभी तक 25 से ज्यादा मीटिंग कर चुका हूं, अपने लोगों के साथ मिलने का सिलसिला जारी है. अपने लोग जो कहेंगे वही करूंगा. लोगों कहा कि पार्टी छोड़ दीजिए. लोगों ने कहा कि पार्टी में आपको उन लोगों ने लाया था, ऐसे में बुरा समय में आपको खड़ा होना चाहिए था. आपके बुरे समय में आपके साथ खड़े नहीं हुए, इसलिए पार्टी छोड़ देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि असित नाथ तिवारी के पास इस्तीफे के अलावा और कोई रास्ता नहीं था. मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी लोगों से बात करने के बाद निर्णय लेंगे.
आम आदमी पार्टी में जाने पर क्या कहा
वाईबी गिरी के साथ तस्वीर वायरल होने पर उन्होंने कहा कि वो गार्जियन हैं मेरे, उन्होंने हाल चाल जानने के लिए मुझे बुलाया था. वाईबी गिरी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं और जन सुराज पार्टी में हैं. जन सुराज में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इसके बारे में मैने सोचा नहीं है. अपने लोगों पर छोड़ दिया है. अपने इलाके के पॉलिटिकल लोग ये सलाह दे रहे हैं किसी न किसी पॉलिटिकल पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे तो अच्छा होगा.
इस्तीफा देते समय मनीष कश्यप ने क्या कहा
भ्रष्टाचार पर नहीं हो रही कार्रवाई
बीजेपी और जेडीयू के नेता कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार नहीं है. भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है. मनीष कश्यप ने पूछा कि कार्रवाई हो रही है तो पीएमसीएच के अधीक्षक पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. गांव की सड़कें गड़बड़ बन रही है, उस ठेकेदार पर क्यों नहीं कार्रवाई होती है. जो पुल गिराता है उसके ऊपर क्यों नहीं कार्रवाई होती है. भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है बिहार.
पीएमसीएच के डॉक्टरों ने पीटा था
बता दें कि पीएमसीएच के डॉक्टरों ने मनीष कश्यप के साथ मारपीट की थी. डॉक्टरों ने उन्हें तीन घंटे तक एक कमरे में बंद कर रखा था. उस दौरान बीजेपी की तरफ से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला. जिसके बाद से मनीष कश्यप बगावती तेवर में दिख रहे थे. उसके बाद मुजफ्फरपुर रेप कांड के बाद भी पीएमसीएच पहुंचे थे, जहां वह फूट-फूटकर रोए थे. पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं अब बीजेपी का सक्रिय सदस्य नहीं हूं, मैं बीजेपी में रहकर खुद को नहीं बचा पाया तो लोगों की मदद क्या करूंगा?
ये भी पढ़ें-
यूट्यूबर मनीष कश्यप को PMCH के डॉक्टरों ने पीटा, 3 घंटे तक कमरे में रखा बंद
यूट्यूबर मनीष कश्यप पीएमसीएच के सामने फूट-फूटकर रोए, कहा- इन लोगों ने बेवजह मारा, जिंदगी खराब कर दी






