पंजाब एंड सिंध बैंक में वैकेंसी, रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर होगी भर्ती

By: Jan Manas

On: Friday, June 6, 2025 9:44 AM

Google News
Follow Us
  • बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर की भर्ती
  • ग्रेजुएशन, एमबीए की डिग्री वाले योग्य
  • 25 से 33 साल के बीच के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई
  • 100-850 रुपए हैं आवेदन शुल्क
  • punjabandsindbank.co.in पर कर सकते हैं आवेदन
  • फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 जून

Patna: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की चाहत रखने वालों युवाओं के लिए अच्छी खबर है. पंजाब एंड सिंध बैंक में जॉब का सुनहरा मौका मिला है. पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

उम्मीदवारों के लिए ये डिग्री होना अनिवार्य

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इच्छुक उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अभ्यर्थी के पास एमबीए की डिग्री के साथ-साथ 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. जिनके पास ये डिग्री है वह इस भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते हैं.

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है. कानूनी प्रावधान के मुताबिक आरक्षित उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगा. आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी 100 रुपए, सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 850 रुपए देने होंगे.

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

एसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाएं. अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें. मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में पहले रिटन टेस्ट होगा. स्क्रीनिंग के बाद इंटरव्यू होगा, उसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट की लिस्ट जारी होगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 जून 2025 है. 

ये भी पढ़ें-

एनडीए, सीडीएस-2 के लिए आवेदन शुरू, 859 पदों पर होगी भर्ती

बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इंजीनियर की भर्ती, आपके पास है ये डिग्री तो कर सकते हैं आवेदन

यूपीएसएसएससी PET- 2025 के लिए आवेदन, यहां जानें योग्यता, फीस से लेकर चयन प्रक्रिया तक

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment