- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इंजीनियर की भर्ती
- 21 साल से 42 साल उम्मीदवार योग्य
- 200 से 750 रुपये आवेदन शुल्क
- bpsc.bihar.gov.in पर कर सकते हैं अल्पाई
- फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 जून 2025
Patna: BPSC ने बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. 21 साल से 42 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 जून है.
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो केमिकल / सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / एनवायर्नमेंट इंजीनियरिंग में बी.ई / बी टेक/ AMIE की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य के लिए 750 रुपए, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 200 रुपए और सभी आरक्षित / अनारक्षित वर्ग की महिला व दिव्यांग के लिए 200 रुपए हैं.
इस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 21 वर्ष है. इसमें पुरुष के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष और महिलाओं के 40 वर्ष है. पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पुरुष और महिला 42 वर्ष रखी गई है.
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov. in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें. “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें. फॉर्म भरकर सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.
उम्मीदवारों का चयन
लिखित परीक्षा (पेपर-1, पेपर-2) के बाद इंटरव्यू के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 जून 2025 है.
ये भी पढ़ें- यूपीएसएसएससी PET- 2025 के लिए आवेदन, यहां जानें योग्यता, फीस से लेकर चयन प्रक्रिया तक
ये भी पढ़ें- बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2500 पदों पर वैकेंसी, 15 जून है आवेदन की अंतिम तारीख





