प्रशांत किशोर की सभा में लोगों ने नीतीश कुमार को कहा- बाय-बाय

By: Jan Manas

On: Monday, June 2, 2025 4:51 PM

Google News
Follow Us

East Champaran: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने हाल ही में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वोट बिहार के लोगों का है, इसलिए फैक्ट्री भी बिहार में लगनी चाहिए. जब उन्होंने लोगों से पूछा कि फैक्ट्री सूरत में लगनी चाहिए या बिहार में, तो लोगों ने एक स्वर में कहा कि फैक्ट्री अब सूरत में नहीं, बल्कि बिहार में लगनी चाहिए.

नीतीश चचा को नहीं देना है वोट

प्रशांत किशोर ने जब लोगों से पूछा कि क्या वे नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं या इस बार उन्हें बाय-बाय कहना चाहते हैं, तो सभा में मौजूद हजारों लोगों ने हाथ उठाकर कहा कि इस बार नीतीश कुमार को बाय-बाय कर देना चाहिए. इस बार अगर प्रधानमंत्री मोदी भी उनके लिए वोट मांगें तो भी उन्हें वोट नहीं देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में जनता का राज स्थापित होना चाहिए, न कि लालू, नीतीश या मोदी का राज.

सीएम के फिटनेस पर सवाल

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर एक बार फिर से सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि एक सिपाही बनने के लिए भी फिटनेस टेस्ट होता है, मुख्यमंत्री मंच से PM का नाम तक भूल जाते हैं, फिर भी BJP ने उन्हें बिहार पर थोप दिया है.

चिरागा पासवान का स्वागत

प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि वे जाति-धर्म की राजनीति नहीं करते, अगर वे राज्य की राजनीति में सक्रिय होते हैं तो यह बिहार के लिए अच्छी बात है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment