सिवान: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सिवान के दरौंदा और महाराजगंज में जनसंवाद किया. प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर हमला बोला और कहा कि मोदी जी का बिहार आना कोई नई बात नहीं है.
एनडीए का सीएम फेस कौन
पीके ने कहा कि बिहार में चुनाव हैं इसलिए वो जरूर आएंगे. लेकिन सवाल ये है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह डबल इंजन वाली NDA की सरकार है लेकिन क्या उन्होंने बताया कि बिहार के बच्चों को रोजगार कैसे मिलेगा? क्या उन्होंने बताया कि बिहार से पलायन कब रुकेगा? वो चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं लेकिन क्या उन्होंने बताया कि अगर NDA की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
मोदी जी को बिहार में आकर NDA का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करना चाहिए, नीतीश कुमार ही CM होंगे या कोई और?- प्रशांत किशोर
क्या थके हुए नीतीश फिर से बनेंगे सीएम
प्रशांत किशोर ने पूछा कि क्या उन्होंने ये स्पष्ट किया कि थके हुए नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या NDA से कोई और नेता मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव हैं इसलिए रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, पलायन जैसे बिहार के मुद्दों पर बात होनी चाहिए.
बिहार को ऐसी ट्रेनों की जरूरत नहीं है जिसमें हमारे बच्चे जानवरों की तरह बैठकर दूसरे राज्यों में काम करने जाएं, बिहार को अब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत है.- प्रशांत किशोर
गरीबों के पैसे से पार्टी का प्रचार PK ने पीएम मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे पर तंज करते हुए कहा कि अगर आप बिहार के गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं तो कम से कम उनके पैसे से अपना और अपनी पार्टी का प्रचार तो मत कीजिए.






