बिहार स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में भर्ती का मौका, 30 मई तक कर लें आवेदन

By: Jan Manas

On: Friday, May 23, 2025 9:48 AM

Google News
Follow Us
  • बिहार स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में भर्ती
  • 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
  • 37-42 साल के अभ्यर्थी हैं योग्य
  • 1350 रुपए आवेदन शुल्क
  • bswc.co.in पर कर सकते हैं आवेदन

Patna: बिहार स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 60 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bswc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसमें नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 मई तक आवेदन कर लेना होगा. 37 साल तक के उम्मीदवार फार्म भर सकते हैं, इसमें आरक्षित वर्ग और महिलाओं को उम्र सीमा में छूट भी जाएगी.

कौन-कौन इसमें आवेदन के लिए योग्य है

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पद के अनुसार 12वीं पास, बैचलर डिग्री, कंप्यूटर एप्लीकेशन में एडवांस डिप्लोमा होना चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 37 साल, अनारक्षित महिला के लिए 40 साल, पिछड़े, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 साल और एससी एसटी के लिए 42 साल तक की गई है.

ऐसे आवेदन कर सकते हैं

आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 850 रुपए, इंटीमेशन चार्ज ₹500 कुल 1350 रुपए देने होंगे. इसमें ऐसे आप आवेदन कर सकते हैं- ऑफिशियल वेबसाइट bswc.co.in पर जाएं. होम पेज पर संबंधित भर्ती लिंक को खोजें. रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी दर्ज करें. मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.

उम्मीदवारों का चयन

टियर- 1 के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा. टियर 1 पास करने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 एग्जाम देना होगा. टियर-2 में सिलेक्शन के बाद काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेधा सूची जारी की जाएगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 मई 2025 है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment