प्यार में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, July 22, 2025 10:32 AM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पति का शव सड़क किनारे से बरामद किया गया था. पुलिस ने घटना में शामिल पत्नी को प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

सहरसा के धमसैना के रहने वाले जंगल मुखिया को अपनी पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया. उन्हें अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. जंगल मुखिया की पत्नी को इसी इलाके के रहने वाले कृष्ण कुमार से प्यार हो गया. दोनों के बीच गहरे संबंध बने, दोनों चोरी छिपे मिला करते थे. इस बात की जानकारी जंगल मुखिया को लगी. उसने पत्नी को कृष्ण कुमार से मिलने के लिए मना किया. लेकिन कृष्ण के प्यार में पागल पत्नी ने पति की बात को नहीं माना. बल्कि पति को रास्ते से हटाने की ठान ली. उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली.  

जांच के लिए एसआईटी गठित

दरअसल, 14 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र के रहुआमणि नहर के पास सौरबाजार थाना क्षेत्र के धमसैना गांव निवासी जंगल मुखिया का शव मिला था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इसके लिए एसडीपीओ सदर आलोक कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है.

ब्लाइंड केस का सफल उद्भेदन

तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के धकजरी गांव से कृष कुमार को गिरफ्तार किया जिसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए घटना का वजह मृतक जंगल मुखिया के पत्नी से प्रेम प्रसंग का मामला बताया. पुलिस मृतक की पत्नी और कृष कुमार को गिरफ्तार कर ब्लाइंड केस का सफल उद्भेदन करने में कामयाब रही.

ये भी पढ़ें-

जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुदाल से मारकर किया जख्मी, वीडियो वायरल

दरभंगा केसरी बस ड्राइवर का शव सहरसा में जानकी ट्रैवल मिला, शरीर पर कई जख्म के निशान

सहरसा में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, बर्थडे पार्टी में गए जहरीली शराब पिलाने का आरोप

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment