- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. उत्पाद विभाग की गाड़ी का कहर देखने को मिला है. उत्पाद विभाग की गाड़ी से कुचलकर पति-पत्नी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में धुत था.
20 फीट नीचे गिरी गाड़ी
सहरसा में उत्पाद विभाग की गाड़ी जो अपने किसी पदाधिकारी को छोड़ने सुपौल जिले के बीरपुर गई थी वहां से लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर कोशी तटबंध के नीचे खाई में एक मचान पर जा गिरी. जिसमें मचान पर सो रहे पति-पत्नी के शरीर पर जा गिरी. जिसमें पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
ड्राइवर की लोगों ने की पिटाई
उत्पाद विभाग की गाड़ी पर सवार ड्राइवर शराब की नशे में धुत था. घटना के बाद लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है. घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के बाराही वार्ड नं 19 की बतायी जा रही है.
पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की गाड़ी उत्पाद इंस्पेक्टर को छोड़ने गई थी. लौटने के दौरान उत्पाद विभाग की गाड़ी पर सवार ड्राइवर शराब के नशे में धुत था जिस वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर तकरीबन 20 फिट नीचे कोशी बांध के पास गिरी. नवहट्टा थाना की पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों ने किया चक्का जाम
सहरसा में सड़क हादसा में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, लोगों में आक्रोश






