Darbhanga: दरभंगा प्रमंडल अंडर- 19 वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है. दरभंगा प्रमंडल के नेहरू स्टेडियम यानी की पोलो मैदान में खेल विभाग की ओर से चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह चयन प्रतियोगिता 5 और 6 जुलाई को आयोजित की जाएगा.
5-6 जुलाई को 11 तक पहुंच जाएं मैदान
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला खेल विभाग की ओर से बालक अंडर- 19 वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. दरभंगा में लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान (नेहरू स्टेडियम) में पांच और 6 जुलाई को आयोजित किए जा रहे हैं. सुबह 11 बजे से यह ट्रायल शुरू होगा. इसमें दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं.
तीन जिलों के खिलाड़ियों को मौका
जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में दरभंगा जिले के अलावा समस्तीपुर और मधुबनी के खिलाड़ी भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल वॉलीबॉल टीम का चयन किया जाएगा. इसमें तीन जिलों के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा.
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका
उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ी आगामी दूसरे सप्ताह में पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने सभी क्लब एवं दरभंगा जिला वॉलीबॉल संघ को पत्र के माध्यम से इस चयन प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि प्रमंडल स्तरीय चयन हेतु चयन समिति एवं तकनीकी पदाधिकारी के साथ बैठक कर चयन प्रतियोगिता को सफल बनाने का रणनीति तैयार की गई है.
ये भी पढ़ें-
बिहार रूरल क्रिकेट लीग का आयोजन, 27 जून तक युवा क्रिकेटर कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई






