- रिपोर्ट- अमर कुमार कर्ण
Madhubani: मधुबनी के सिंघानिया चौक से सूड़ी स्कूल तक सड़क का टेंडर हो गया है. मधुबनी के सिंघानिया चौक से सूड़ी स्कूल तक सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई ह. 17.52 करोड़ की लागत से यहां पर पीसीसी सड़क बनेगी. मधुबनी विधायक समीर कुमार महासेठ ने इसकी जानाकीर दी. उन्होंने कहा कि लगातार मेरा प्रयास से मधुबनी के लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़क सिंघानिया चौक से सूड़ी स्कूल तक का स्वीकृति के साथ-साथ टेंडर भी हो गया है. इससे इलाके में खुशी की लहर है.
ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण का रास्ता साफ
उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी सत्र में इसे लेकर मैंने आवाज बुलंद की है. मेरे अथक प्रयास से मधुबनी जिले के सिंघानिया चौक से स्टेडियम, महराजगंज चौक, गांधी चौक होते हुए सूड़ी हाई स्कूल तक कुल 2.45 किलोमीटर PCC सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है. इस पर 1752.65 लाख (17 करोड़ 52 लाख 65 हजार) रुपये की अनुमानित लागत आएगी.

जनता माफ नहीं करेगी
मधुबनी के विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि यह सड़क मधुबनी शहर के प्रमुख आवागमन पथों में से एक है. विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में रोड़ा उत्पन्न करने वाले को जनता कभी माफ नहीं करेगी.
विधायक ने डीएम को लिखा था पत्र
बता दें कि दो दिन पहले ही समीर महासेठ ने मधुबनी के डीएम को 43 प्वाइंट वाला एक पत्र लिखा था, जिसमें मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में कई तरह के विकास कार्यों की मांग की थी. जिसमें केंद्रीय विद्यालय, बाजार समिती, 13 नंबर गुमती पर रेल ओवर ब्रिज, रहिका में स्लुईस गेट, बस स्टैंड को शहर से बाहर करने की मांग की थी. समीर महासेठ ने सड़क के प्रमुख चौक चौराहों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण की मांग की थी. वहीं उन्होंने शहर को जाम मुक्त करने के उपाय करने की भी मांग की थी.

बता दें कि समीर कुमार महासेठ आरजेडी के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं. जेडीयू आरजेडी की सरकार मंत्री भी रहे हैं. पिछले लगातार दो बार से मधुबनी विधानसभा सीट से जीते हैं. वहीं, उससे पहले भी वह विधानसभा चुनाव में जीत चुके हैं.
ये भी पढ़ें-
मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय, बाजार समिति, आरओबी की मांग, विधायक समीर महासेठ ने डीएम को सौंपा पत्र






