- रिपोर्ट- अमर कुमार कर्ण
Madhubani: मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय और बाजार समिति बनाने की मांग तेज हो रही है. इसके साथ ही बस स्टैंड को शहर से बाहर करने और 13 नंबर गुमती पर रेल ओवर ब्रिज बनाने की भी मांग हो रही है. विधायक समीर कुमार महासेठ अपने विधानसभा में हो रहे काम और जरूरतों को लेकर 43 प्वाइंट के मांग पत्र को जिलाधिकारी को सौंपा है.
विधायक समीर महासेठ का कहना है कि डीएम नए नए आए हैं. उन्हें इसकी जानकारी लेने में सय लगेगा तो हमने लोगों से बात कर यहां की जरूरतों को देखते हुए यह 43 बिंदु वाला मांग पत्र डीएम को दिया है. उन्होंने भी इसे लेकर आश्वासन दिया है.
ककना में बने बाजार समिति
उन्होंने कहा कि मधुबनी कृषक क्षेत्र है यहां पर एक भी ऐसा बाजार समिति नहीं है जो 25 एकड़ का हो. यहां शहर के पास कृषि उत्पादों के रखरखाव एवं बिक्री के लिए आधुनिक बाजार समिति उपलब्ध नहीं रहने के कारण किसानों को बाजार मुल्य नहीं मिल पाता है. शहर के 2 KM की दूरी पर श्रीपुरहाटी दक्षिणी पंचायत के ककना में बिहार सरकार की लगभग 30 एकड़ जमीन है उसे कृषि उत्पाद के व्यापार हेतु बाजार परिसर का निर्माण किया जा सकता है. इसे लेकर उनकी मंत्री से बात हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया है.
मोहनपुर में केंद्रीय विद्यालय के लिए जगह
मधुबनी जिला में केन्द्रीय विद्यालय नहीं है. इसका प्रस्ताव पिछले 10 वर्षों से बिहार सरकार एवं भारत सरकार को पत्र के माध्यम से आग्रह किया है. मधुबनी शहर से 2 K.M पर मोहनपुर पंचायत चौधरी टोला बघ्घी पोखर के बगल में बिहार सरकार का लगभग 7 एकड़ जमीन उपलब्ध है इसमें केन्द्रीय विद्यालय हो सकता है इसका प्रस्ताव विभागीय उच्च पदाधिकारी को दिया जा सकता है.
स्लूइस गेट गेट का फिर से हो निर्माण
मधुबनी जिला अंतर्गत रहिका प्रखण्ड के बलिया गांव में विश्व बैंक संपोषित योजना द्वारा स्लुईस गेट का निर्माण जीवछ नदी में 20 वर्षों पूर्व किया गया था जो अब जर्जर हो गया है. किसानों के सुविधा हेतु स्लूइस गेट का पुनः निर्माण किया जाय.
सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग
मधुबनी नगर निगम में यातायात के बढ़ते दबाव के कारण जाम की समस्या विकराल हो चुकी है शहर के सड़कों पर बेहाल होकर घंटो फंसे जनता की परेशानी को दूर करने की जरूरत है. अतः आपसे आग्रह है कि शहर के सभी प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण मुक्त कराके चौड़ा किया जाए और सभी चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कि जाए.
चौक चौराहों पर शौचालय का निर्माण
मधुबनी नगर निगम के प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजारों में यूरीनल एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं हैं जिस कारण दूर-दराज से आए व्यापारियों, किसानों, ग्राहकों एवं महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है. अतः शहर के प्रमुख स्थानों पर दो मंजिला डिलक्स शौचालय का निमार्ण करवाया जाय.
बच्चों के लिए पार्क का निर्माण
मधुबनी नगर निगम में बच्चों को खेलने के लिए मात्र एक ही पार्क हैं मधुबनी की आबादी के अनुसार और पार्क की आवश्यकता है. वन विभाग द्वारा पनपिवी पोखर पर पार्क का निर्माण एवं पोखर का सौंदर्यीकरण महराजगंज में कॉपरेटिव की जमीन पर का निर्माण किया जा सकता है.
शहर से हटाया जाए बस स्टैंड
मधुबनी नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वर्तमान बस स्टैंड को हटाकर शहर से दूर निधि चौक/ रॉटी / रामपट्टी के पास अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के रूप में स्थापित किया जाय एवं छोटी गाड़ियों के स्टैंड का भी निर्माण कराया जाय. बिहार सरकार से बस स्टैंड का पैसा आवंटित हो गया है.
गुमती पर ओवर ब्रिज बने
मधुबनी शहर मे अवस्थित स्टेडियम का जीर्णोद्धार 20.00 करोड़ से कार्य प्रगति पर है. मधुबनी शहर मे अवस्थित जीएमएसएस उच्च विद्यालय (सूड़ी हाईस्कूल ) एवं मेनन गर्ल्स हाई स्कूल के भवन का जीर्णोद्धार करवाया जाय. गुमटी नंबर- 13 पर आरओबी का निर्माण कराया जाय.
ये भी पढ़ें-
बिहार बंद को सफल बनाने की तैयारी, मशाल जुलूस और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों से अपील






