- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: जिले के बनगांव थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना पर सोमवार की देर रात सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर दो चार चक्का वाहन को जब्त किया गया. जिनमें से 4 हजार 350 बोतल में कुल 435 लीटर कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया. वहीं डिक्की लदे पिकअप वैन में 60 पीस डिक्की भी बरामद हुई थी. मौके से ही तीन कोरेक्स कारोबारी को गिरफ्त में लिया गया. जिनके तीन मोबाइल भी जब्त की किए गए.
साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि एसपी हिमांशु के निर्देश पर इन दिनों अवैध शराब और नशे के कारोबार को लेकर लगातार छापामारी की जा रही है. सोमवार की देर शाम बनगांव थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी को गुप्त सूचना मिली की गौरहो पुल की तरफ से मनेर पुल की ओर दो चार चक्का वाहन जा रही है. जिस पर भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप लोड है.
फिर उक्त सूचना के बाद सड़क पर वाहन जांच आयोजित किया गया. इस दौरान गौरहो पुल की ओर से आ रहे एक पिकअप भान संख्या- बीआर 11 जीएफ 7882 और एक बलेनो कार संख्या – बीआर 38 के 9790 पुलिस गश्ती टीम को सड़क पर देख घूमा कर भगाने का प्रयास किया. जिन्हें घेराबंदी कर रोका गया. जिनमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था.
उन्होंने आगे बताया कि दोनों गाड़ी की जांच करने पर उनमें डिक्की की आड़ में छिपा कर रखे गए कुल 4350 बोतल यानी कुल 435 लीटर कोरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ. उक्त कोरेक्स कफ सिरप की अनुमानित कीमत 13 लाख बताई जा रही है. जिसको लेकर बनगांव थाना कांड संख्या- 107/25 दर्ज की गई.
गिरफ्तार कोरेक्स कारोबारी बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआमणि गांव, वार्ड नंबर – 3 निवासी स्व बिंदेश्वरी सहनी के पुत्र अजीत कुमार और सदर थाना क्षेत्र के बैजनाथपट्टी, वार्ड नंबर – 4 निवासी स्व विपिन यादव के पुत्र सत्यम कुमार और अरविंद यादव के पुत्र विपुल कुमार थे. गिरफ्तार कोरेक्स कारोबारी विपुल पर पूर्व से ही सदर थाना कांड संख्या – 903/22 दर्ज है. उक्त मामला भी अवैध शराब को लेकर दर्ज किया गया था.
उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार कोरेक्स कारोबारी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की तलाश की जा रही है. छापामारी टीम में बनगांव थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक पूनम कुमारी, अमरेश कुमार, कृष्ण मोहन झा के अलावे जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं बनगांव थाना पुलिस बल शामिल थे.
ये भी पढ़ें-
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, अपने नाम कराना चाहती थी जायदाद
सहरसा पुलिस की धक्का मार गाड़ी, ऐसे में कैसे होगा क्राइम कंट्रोल






