सहरसा में पंच-सरपंच संघ का जोरदार प्रदर्शन, 24 अगस्त को पटना में होगा महाजुटान, इनकी है ये मांगें

By: Rahul Kumar

On: Tuesday, August 19, 2025 4:36 PM

Google News
Follow Us

संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में पंच-सरपंच संघ का जोरदार प्रदर्शन. बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ के आह्वान पर सहरसा जिले में आज विभिन्न पंचायत से आए हुए पंच और सरपंचों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है. पंचायत से आए हुए पंच और सरपंचों ने जिला समाहरणालय के समीप जमकर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार से मांग की है कि स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को 2001 से पेंशन लागू किया जाए. पंचायती राज आयोग का गठन किया जाय. ग्राम कचहरी को सुविधा सम्पन्न किया जाय. स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को लोकसभा और विधानसभा में 10 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी दिया जाए.

पंच सरपंचों पर जो झूठा मुकदमा किया जा रहा है उस पर रोक लगाई जाए. इसके अलावे अन्य मांगों को पूरा किया जाय. हमलोग इसको लेकर आगामी 24 अगस्त को पटना के बापू सभागार में महासम्मेलन करने जा रहे हैं जिसमें पूरे बिहार से भारी संख्या लोग जुटेंगे.

बिहार पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सहरसा के पंच सरपंचों के द्वारा आज यहां पर एक गोष्ठी कई गई. गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य है कि जो 24 अगस्त को पटना में पूरे बिहार के प्रतिनिधियों का जमावड़ा है वह अपनी मांगों को लेकर है. पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार में दिन प्रतिदिन कटौती की जा रही है. उसी अधिकार को लेकर यह लड़ाई है.

वहीं, जिला पार्षद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि आप पूरे बिहार के हर जिलों में संघ के ओर से बैठक और प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है उसी दौरान सहरसा में हम लोग पहले कन्वेंशन किए और फिर जिला अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें-

सहरसा के लोगों को जाम से मिलेगी छुटकारा, लाइट ओवर ब्रिज का उद्घाटन

रमेश साह ने सहरसा सदर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, लोगों से की ये भावुक अपील

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment