- संवाददाता- पांडव कुमार यादव
Madhubani: मधुबनी जिले के बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र समाजसेवी मनोज झा को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी महाराष्ट्र में मिली है. मनोज झा ने शिरडी थाना में इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पांच लाख की डिमांड की गई है, डिमांड पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी गई है.
व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी
समाजसेवी के द्वारा बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा बेसहारा परिवार को चापाकल देकर चाहें आर्थिक रूप से सहयोग हो सभी तरह के लोगों को समाजसेवी मनोज झा के द्वारा सहयोग किया जाता है. वहीं किसी अनजान व्यक्ति ने समाजसेवी मोबाइल नंबर 8826310682 से धमकी दिया जाता है कि तुम सभी का सहयोग करते हो हमें भी 10 दिन के अंदर 5 लाख रुपए दो वरना जान से मार देंगे.

10 दिनों में हत्या की धमकी
इस के संबंध में समाजसेवी मनोज झा ने बताया कि मैं महाराष्ट्र में अपने आंख का इलाज कराने आया था तो समय रहते हुए हमने श्री साईं बाबा का दर्शन करने के लिए आया. दर्शन करके जैसे ही मैं होटल पर पहुंचा कि मेरे व्हाट्सएप के माध्यम से एक धमकी मुझे मिली कि मैं राजनीति में गरीब लोगों के ऊपर बहुत पैसा खर्च करता हूं. कुछ पैसा तू मुझे भी दे नहीं तो 10 दिन के अंदर तुम्हारी हत्या कर दूंगा. इस तरह की धमकी मुझे मिली है.
लोगों से किया ये अनुरोध
मनोज झा ने कहा कि जिसके बाद हमने नजदीकी शिरडी पुलिस स्टेशन थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. मनोज झा ने कहा कि वह फोन पर जब मैंने उससे बात की तो वह बताया कि वह बिहार का ही रहने वाला है. आप सब भाइयों से यह अनुरोध है कि अगर आप लोगों को पता चलता है तो कृपया करके मुझे इनके बारे में जानकारी दें ताकि मैं पुलिस को बता सकूं. इसके पीछे की राजनीतिक तह तक मैं पहुंच सकूं. मैंने उसके व्हाट्सएप का स्क्रीनशॉट लिया है जो आप लोगों को शेयर कर रहा हूं.
ये भी पढ़ें-
मधुबनी में पुलिस पब्लिक के बीच हिंसक झड़प, हथियार छीनने की कोशिश, कई राउंड फायरिंग
मधुबनी के युवक का नोएडा में एनकाउंटर, गैंग बनाकर कर रहा था ये कांड






