Madhubani: मधुबनी में पुलिस पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है. मधुबनी में पुलिस पब्लिक के बीच हिंसक झड़प हुई है. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को कई राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी. पुलिस की गाड़ी से टक्कर लगने के बाद शराब तस्कर की मौत के बाद मामला बिगड़ गया.
पुलिस की गाड़ी से शराब तस्कर की मौत
दअरसल, शनिवार सुबह में मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र के पिरोखर गांव में डायल 112 वाहन मोटरसाइकिल से जा रहे शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पीछा कर रहा था. इसी दौरान पुलिस गाड़ी से मोटरसाइकिल को टक्कर लग गई. टक्कर लगने से एक शराब तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.
पुलिस ग्रामीण में हिंसक झड़प
इस घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई. गांव के लोगों ने पुलिस वालों को घेर लिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में कई पुलिस वाले घायल हो गए हैं. माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. फिर गांव वालों ने एनएच को जाम कर दिया.
एएसआई सस्पेंड
स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया. फिलहाल स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश हो रही है. मौके पर पुलिस के कई अधिकारी भी कैंप कर रहे हैं. गुस्साई भीड़ की ओर से कुछ लोगों ने पुलिस के हथियार भी छीनने की कोशिश की. उधर मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया है. और उस पर प्राथमिकी भी दर्ज करने का आदेश दिया गया है.
ये भी पढ़ें-






