- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा होमगार्ड बहाली परीक्षा के दौरान पानी मांगने पर एजेंसी कर्मी ने दारोगा का सिर फोड़ दिया. घायल दारोगा का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ में मौके का मुआयना किया और सीनियर अफसर को जानकारी देते हुए मामले की जांच के ले टीम का गठन कर दिया.
पानी को लेकर विवाद
दरअसल यह मामला सहरसा स्टेडियम परिसर में चल रहे होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थल का है. जहां महिला थाना में पदस्थापित दारोगा करमन कुमार का ड्यूटी होमगार्ड बहाली स्थल पर लगा था. जहां ड्यूटी के दौरान एजेंसी कर्मी से दारोगा को पानी मांगना महंगा पड़ गया. पानी मांगना इन्फोक्लेब एजेंसी कर्मी शिवरंजन को नागवार लगा.
दारोगा-एजेंसी कर्मी के बीच नोक झोंक
पहले दोनों में नोक झोंक हुई फिर दारोगा ने हाथ चलाया फिर एजेंसी कर्मी ने मोबाइल से हमला कर दिया, जिसमें दारोगा का सिर फट गया. जिन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर छुट्टी कर दिया.
एसडीपीओ ने घटनास्थल का किया मुआयना
घटना के बाद इसकी जानकारी तत्काल वरीय अधिकारियों को दी गई. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर SDPO सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंच कर घटना की जानकारी हासिल की. इस घटनाक्रम के बावत जब कमांडेन्ट होमगार्ड से पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि पानी मांगने के विवाद को लेकर झड़प हुआ जिसमें एसआई जख़्मी हो गया. इस घटना की जानकारी तत्काल डीएम और एसपी को भी दी गई. घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. जांच में दोषी पाए जाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें-
सहरसा पुलिस की धक्का मार गाड़ी, ऐसे में कैसे होगा क्राइम कंट्रोल






