- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: स्टंट कर रील्स बनाने के दौरान पलटी स्कॉर्पियो में 4 लोग घायल हो गए. सहरसा हवाई अड्डा इन दिनों युवाओं के लिए स्टंट और रील्स बनाने का अड्डा बनकर रह गया है. इन सबके बीच जिला प्रशासन लापरवाह बना हुआ है. ताजा मामला हवाई अड्डा का है जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन पर सवार कुछ युवक स्टंट करते हुए रिल्स बना रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर हवाई अड्डा पर पलट गई और कई मीटर तक दूर जाकर वाहन रुक गई.
बाल बाल बचे मॉर्निंग वॉक करते लोग
इस दौरान चार पहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए. वहीं स्कॉर्पियो पर रील्स के लिए स्टंट करने वाले चार युवक घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गनीमत रही कि सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने आए हुए लोग बाल-बाल बच गए.

स्टंटबाजी के कारण पलटी कार
घटना के सम्बंध में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्टंट और रील्स बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है. वाहन पर चार लोग सवार थे जो हादसे के बाद घायल हो गए. आए दिन हवाई अड्डा पर तेज रफ्तार बाइकर्स और युवा जान हथेली पर लेकर स्टंटबाजी करते रहते हैं लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फिलहाल मामले के जांच में जुटी है.

रेलवे स्टेशन पर हुआ था हादसा
कुछ दिन पहले ही सहरसा के एक रेलवे स्टेशन के पास रील्स बनाने के चक्कर में एक ट्रेन की इंजन पर चढ़ गया. जैसे ही वह चढ़ा वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया. काफी देर तक युवक तड़पता रहा. हाई टेंशन तार की वजह से लोग उसकी मदद नहीं कर पा रहे थे. बाद में उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें-
रील्स बनाने में चार बच्चों की मौत, नहाने के दौरान बना रहे थे वीडियो, गहरे पानी में डूबे






