मधुबनी नगर निगम के सामने सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, स्थाईकरण और ठेकेदारी प्रथा पर है ये मांग

By: Jan Manas

On: Thursday, February 12, 2026 10:32 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- मानस मिहिर

Madhubani: केन्द्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन, फेडरेशन, सेवा संगठन के आह्वान पर मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन मधुबनी नगर निगम के पास धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और स्थाईकरण करने और ठेकेदारी प्रथा  हटाने की मांग की.

बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा, बिहार के आह्वान पर राज्य के नगर निकायों द्वारा 12 फरवरी 2026 को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के समर्थन में बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन, बिहार से सम्बद्ध मधुबनी नगर निगम, आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी संघ द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल के द्वारा नगर आयुक्त के समक्ष 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा.

नगर निकाय कर्मियों कि प्रमुख मांगे निम्नलिखित हैं :-

1. मजदूर विरोधी चार लेबर कोड निरस्त करो |

2. वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन एवं संविदा कर्मियों की सेवा स्थायी कि जाय तथा पत्रांक-2503 दिनांक-03.05.2018 एवं पत्रांक-3453 को निरस्त किया जाय।

3. ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर ठेका कर्मियों को निकाय कर्मी घोषित किया जाय।

4. सेवा स्थायी होने तक दैनिक / संविदा/आउटसोर्स कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन अथवा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृत संविदा वेतनमान दिया जाय |

5. सातवें वेतनमान की बकाया अंतर राशि का भुगतान वर्ष 2017 से भूतलक्षी प्रभाव से किया जाय।

6. पत्रांक-4956 दिनांक 17.09.2018 के आलोक में जिला प्रशासन का हस्तक्षेप बंद किया जाय।

7. अनुकम्पा नियुक्ति को प्रभावी ढंग से लागू किया जाय।

8. चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा नगर निकाय कर्मियों को भी सरकारी कर्मियों के अनुरूप दी जाय |

9. ए.सी.पी. / एम.ए.सी.पी. योजना पूर्ण रूप से लागू की जाय |

10. पारिवारिक पेंशन सरकारी कर्मियों के समान लागू की जाय।

11. विभागीय पत्रांक-584 दिनांक 09.09.2025 द्वारा गठित 8 सदस्यीय द्विपक्षीय समिति की बैठक अविलम्ब बुलाई जय |

12. प्रत्येक दो माह में विभागीय स्तर पर बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन / महासंघ / संयुक्त संघर्ष मोर्चा के साथ नियमित बैठक आयोजित की जाय |

प्रतिनिधिमंडल ने नधुबनी नगर निगम के नगर आयुक्त को मांग पत्र पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ के अध्यस पप्पू राम, महासचिव बबलू राम, रवि कुमार और दुर्गा राम समेत कई लोग शामलि रहे.

ये भी पढ़ें-

संदीप यूनिवर्सिटी में मेगा जॉब फेयर, 10वीं से M.Tech तक वालों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, ये तारीख कर लें नोट

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment