- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र का है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान के चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद किया है.
लाखों की शराब जब्त
वहीं पुलिस ने मौके से एक शराब कारोबारी सरोज यादव को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी दरभंगा जिले के बिरौल का रहने वाला है. जब्त शराब की मात्रा 360 लीटर बताई जा रही है जिसका मूल्य लाखों में आंका जा रहा है.
शराब की खेप दरभंगा भेजने की तैयारी
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदी एक चार पहिया वाहन सहरसा से दरभंगा जाने वाली है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने जलई थाना क्षेत्र के गंडोल चौक पर वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान एक चार पहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो भारी मात्रा शराब बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए शराब कारोबारी सरोज यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें-
शराब से लदा ट्रक पुलिस ने किया जब्त, तहखाना बनाकर शराब की हो रही थी तस्करी






