- संवाददाता- जितेंद्र कुमार गुप्ता
Bettiah: बेतिया से बड़ी खबर आ रही है जहां शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. शराब से लदा ट्रक पुलिस ने किया जब्त. शराब कारोबारी शराब तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं. उसके बावजूद भी पुलिस उनके मंसूबों पर पानी फेर दे रही है. बेतिया पुलिस ने शराब से लदा ट्रक जब्त किया है. ट्रक में तहखाना बनाकर शराब की डिलीवरी की जा रही थी. जिसकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी.
सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनुआपुल थाने के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इसी कड़ी में लौरिया के तरफ से आ रही है एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक में तहखाना बनाकर 200 पेटी विदेशी शराब छुपा कर ले जाया जा रहा था. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और ट्रक के चालक और सह-चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पूरा मामला मनुआपुल थाना क्षेत्र मनुआपुल चौक की है. जहां गुप्त सूचना पर पुलिस ने विशेष जांच अभियान लगाई हुई थी. तभी एक ट्रक NH-727 लौरिया की तरफ से तेज रफ्तार में बेतिया की तरफ आ रहा था. जिसके बाद पुलिस के द्वारा रोका गया. ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक दिखने में बिल्कुल खाली दिख रहा था. ट्रक के ऊपर से तिरपाल लगा हुआ था. जांच के बाद पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया. तभी अचानक मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार की नजर एक छोटी सी ट्रक में लगे नट पर पड़ी. जिसके बाद पुलिस ने उसे खोलने का प्रयास किया. जब इसकी जानकारी ट्रक के चालक और सह-चालक को मिली तो वह ट्रक छोड़कर वहां से भागने लगे. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी लेनी शुरू की तहखाने में से 200 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई.
वहीं गिरफ्तार ट्रक चालक से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गोरखपुर से वह शराब लेकर मुजफ्फरपुर डिलीवरी करने जा रहे थे. सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. शराब को यूपी से लाया जा रहा था जो मुजफ्फरपुर ले जाने की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक को देखकर रोका गया तो शराब बरामद की गई. दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है. चालक का नाम अमित कुमार मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है तो वही सह-चालक राहुल सहनी वैशाली जिले के गरौल का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है की शराब की इतनी बड़ी खेप किसकी थी.
ये भी पढ़ें-
गोपालगंज में शराब तस्करों ने एक जवान की ले ली जान, पीछा करने के दौरान बाइक से उड़ाया






