Ahmedabad: विराट कोहली का 18 सीजन का इंतजार खत्म हो गया है. आरसीबी ने अपना पहला टाइटल मंगलवार को जीत लिया. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में आरसीबी ने पीबीकेएस को 6 रन से हरा दिया और 18वें सीजन में 8वां चैंपियन मिला. इस तरह पंजाब किंग्स का इंतजार खिताब के लिए और बढ़ गया.
क्रुणाल पांड्या ने जीत किया आसान
बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में 191 रनों के टारगेट को पंजाब किंग्स चेस नहीं कर सकी. आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंद पर 43 रन की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, जितेश ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 240 के स्ट्राइक रेट से 10 गेंदों में 24 रन बनाए. गेंदबाजी की बात करें तो आरसीबी के क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, पीबीकेएस की तरफ से अर्शदीप सिंह और काइल जैमिसन ने 3-3 विकेट लिए.

10वें ओवर के बाद फिसलने लगी पंजाब किंग्स
9 ओवर तक पंजाब किंग्स बहुत मजबूत स्थिति में था. 10वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया. पिछले मैच में 87 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने वाले श्रेयस फाइनल में एक ही रन बना पाए. 13 ओवर में क्रुणाल पांड्या ने खतरनाक दिखने वाले जोश इंग्लिश को आउट कर दिया, तब तक वे चार छक्कों की मदद से 39 रन बना चुके थे. फिर पंजाब को संभलने का मौका नहीं मिला.
एक टीम की तरह खेली आरसीबी
आईपीएल में रजत पाटीदार पहली बार कप्तानी कर रहे थे. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपनी टीम को बेंगलुरू से बाहर सभी 9 मैचों में जीत दिलाई. आरसीबी के लिए खास बात यह रही कि किसी दो-तीन प्लेयरों पर निर्भरता नहीं रही. टूर्नामेंट में आरसीबी के 9 अलग-अलग खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. गेंदबाजों के दम पर बेंगलुरु ने यह दिखा दिया कि बिना बड़े नाम के एक मजबूत टीम के साथ कैसे चैंपियन बना जा सकता है.

आईपीएल को मिला 8वां चैंपियन
आईपीएल के इतिहास में आरसीबी की टीम 8वीं चैंपियन बनी. इससे पहले सीएसके- 5 बार, एमआई- 5 बार, कोलकाता नाइट राइडर्स- 3 बार, आरआर- एक बार, डेक्कन चार्जर्स- एक बार, सनराइजर्स हैदराबाद- एक बार और गुजरात जायंट्स एक बार चैंपियन बनी.
ये भी पढ़ें- IPL 2025 FINAL: फिर से आमने सामने होगे अय्यर-पाटीदार, RCB-PBKS में कौन मारेगा बाजी?






