- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा दौरे पर आए बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री जनक राम ने मतदाता पुनरीक्षण का विरोध करने पर महागठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि यह लोग पड़ोसी देश के पलायन किए हुए शरणार्थियों को बिहार का वोटर बनावाना चाहेत हैं.
तेजस्वी-राहुल को किसकी चिंता
मंत्री ने कहा कि जब इलेक्शन कमीशन ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीयों के अलावा वोटर लिस्ट में किसी और का नाम नहीं होना चाहिए तो फिर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आखिर किन मतदाताओं की चिंता जाहिर कर रहे हैं क्या कोई पड़ोसी देश के पलायन किए हुए शरणार्थि उनका मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना चाहते हैं. यहां के सर्व समाज के लोगों का जो बिहार में 40 करोड़ की आबादी है.
कमजोर वर्गों का आसानी से हो रहा काम
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपने परिवार के लोगों का मतदाता पुनरीक्षण में सारा दस्तावेज देकर अपने को सिद्ध कर लिया लेकिन वही जब गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों का आसानी से काम हो रहा है तो वो लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. यह लोकतंत्र पर एक प्रहार है.
बिहार की जनता सजग
ये लोग कमजोरों को दलितों को अनुसूचित जाती और महिलाओं को डरा धमका कर 2005 तक कुसाशन चलाया यह फिर उसी कुसाशन में बिहार को उजाला से अंधेरा में लाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन बिहार की जनता सजग है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बिहार चौमुखी विकास कर रहा है और उसमें खलल डालकर तेजस्वी यादव जंगलराज स्थापित करना चाहते हैं लेकिन अब बिहार की जनता यह होने नहीं देगी.
ये भी पढ़ें-
राहुल तेजस्वी को पुलिस ने चुनाव आयोग जाने से रोका, बोले- BJP-RSS नेताओं की तरह बोल रहा चुनाव आयोग






