मां विषहरा महोत्सव में दूर-दूर से आ रहे हैं लोग, मंदिर में दर्शन के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता

By: Jan Manas

On: Wednesday, July 30, 2025 3:45 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: मां विषहरा महोत्सव में दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है. सावन माह के अवसर पर सहरसा के दिवारी स्थित पर्यटन स्थल मां विषहरा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, सावन माह को देखते हुए यहां मेले का भी आयोजन किया गया है.

मां विषहरा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़

आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर का उद्घाटन करते हुए यहां पूजा अर्चना की थी. मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालु सच्चे मन से जो भी मनोकामना मांगते हैं मां उसे पूरा करती हैं, यूं तो इस मंदिर में प्रत्येक दिन श्रद्धलुओं की भीड़ लगी रहती है लेकिन खासकर मंगलवार के दिन यहां काफी संख्यां में भीड़ लगी रहती है.

पूरे सावन भर मनाया जाता है मां विषहरा महोत्सव

वर्षो पुराने इस मंदिर का जीर्णोद्धार स्थानीय सांसद दिनेशचन्द्र यादव की पहल पर किया गया है. जिसके बाद इस मंदिर को भव्य रूप देते हुए इसे पर्यटन स्थल का दर्जा दिया गया और अब बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष यहां मां विषहरा महोत्सव मनाया जाता है.

झूले तमासे और दुकानों से सजा है पूरा परिसर

सावन के अवसर पर एक माह तक लगने वाले मेले में यहां दूर दराज से आए हुए दुकानदारों ने कई तरह की दुकानें सजाई है. वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए यहां कई तरह के झूले और खेल तमाशे भी लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

मंडन मिश्र धाम को पर्यटन स्थल बनाने की पहल तेज, मां उग्रतारा मंदिर, मत्स्यगंधा झील पर भी चल रहा काम

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment