- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यटन विभाग से संबंधित कंसल्टेंट एजेंसी द्वारा मां उग्रतारा धाम मंदिर, मंडन मिश्र धाम और मत्स्यगंधा झील के जीर्णोद्धार हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना की प्रस्तुति पीपीटी के माध्यम से की गई.
मां उग्रतारा धाम मंदिर का जीर्णोद्धार
समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जिला में 23 जनवरी 25 को सम्पन्न प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप मां उग्रतारा धाम मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार इसमें तीन मुख्य भवन व धर्मशाला, चार प्रसाद भवन, पांच टॉयलेट ब्लॉक एक पार्किंग सहित अन्य अवसंरचना समाहित होंगे.
मंडन मिश्र धाम का जीर्णोद्धार
मंडन मिश्र धाम जीर्णोद्धार अंतर्गत प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार इसमें मुख्य भवन, नौ उत्कृष्ट कोटि के कॉटेज, टॉयलेट ब्लॉक, फव्वारा युक्त कृत्रिम झील सहित अन्य आवश्यक अवसंरचना का निर्माण शामिल है. साथ ही मत्स्यगंधा झील को पर्यटकीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार इसमें म्यूजिकल फाउंटेन, चार सौ मीटर का घाट, वृत्ताकार ग्लास ब्रिज, पार्किंग स्थल एवं महाभारत कालीन घटनाओं पर आधारित अभिव्यक्ति स्थल, यादगार वस्तुओं से संबंधित विक्रय स्थल सहित अन्य अवसंरचना का निर्माण प्रस्तावित है.
बैठक में ये रहे मौजूद
समीक्षात्मक बैठक के दौरान उक्त वर्णित स्थलों के जीर्णोद्धार हेतु प्रस्तावित कार्यों में और भव्यता लाने के उद्देश्य से कुछ बिंदुओं पर विचार किया गया. जिसके संबंध में पर्यटन विभाग को अवगत कराया जाएगा. बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, एसडीओ सदर श्रेयांश तिवारी, शिरीष कुमार जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें-
साइबर अपराधी गांव के लोगों को बना रहे निशाना, बिजली विभाग ने की सतर्क रहने की अपील






