सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने सड़क पर की धनरोपनी, कहा- अब नहीं जाएंगे कहीं, बहुत दौड़ लिया

By: Jan Manas

On: Wednesday, July 30, 2025 4:36 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने सड़क पर की धनरोपनी. कहा कि अब कहीं नहीं जाएंगे, बहुत दौड़ लिया, बनाना है तो बनाएं, नहीं तो छोड़ दें. सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के सत्तौर पंचायत से हैं. जहा 24 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास 4 साल पहले सांसद विधायक ने किया था. शिलान्यास होने के बावजूद आज भी अधूरा है.

ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क से चार वर्ष पहले बगैर कार्य किए हुए कागज पर करोड़ों का लूट हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को लेकर दड़-दड़ की ठौकरे खा रहे हैं. कोई स्थानीय विधायक, सांसद सून नहीं रहा है. ये सड़क देवका से बरूवाही जाने बाली लगभग 24 किलोमीटर का सड़क हैं.

सांसद विधायकों के प्रति आक्रोश

वहीं इस पंचायत में कई जगह जर्जर सड़क पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है. यहां नाराज लोगों ने अपने पैसे से चंदा लेकर कीचड़ में मिट्टी करण का कार्य करवा रहा है. यहां सैकड़ों ग्रामीण ने धान बो करके सरकार को खरी खोटी सुनाई.

कोई नहीं सुन रहा

गांव के लोगों ने कहा कि सांसद विधायक ने सड़क पर धान बोने को मजबूर कर दिया हैं. उनका कहना है कि सभी के सास हर तरह से संदेश पहुंचाया गया. मिलकर बात की गई, फेसबुक, एक्स जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी बातें जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन कोई सुन नहीं रहा है. मजबूर गांव वालों को सड़क पर धान बोना पड़ रहा है.

जो करना है करें अब नहीं जाएंगे कहीं

स्थानीय लोगों ने सांसद विधायक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो लोग सड़क बनाना चाहते हैं तो बनाकर दें, अन्यथा हम लोग उनके पास नहीं जाएंगे. हम लोग बार बार उनके पास गए, जब उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी तो पदाधिकारी डीएम, एसपी के पास जाएंगे वे सभी राजनीतिक नेताओं के गुलाम होते हैं. वो नेता की बात सुनेंगे की हमारी बात सुनेंगे. 

ये भी पढ़ें-

सहरसा मंडी में सब्जियों को सड़क पर फेंका, अनिश्चितकालीन हड़ताल से हो सकती है सब्जी की किल्लत

सहरसा में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, किया सड़क जाम

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment