चुनावी घोषणा के साथ ही महागठबंधन को बड़ा झटका, मधुबनी के सीनियर लीडर संजय मिश्रा बने जन सुराजी

By: Jan Manas

On: Tuesday, October 7, 2025 9:53 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट- मानस मिहिर

Madhubani: चुनावी घोषणा के साथ ही महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. मधुबनी के सीनियर लीडर और अधिवक्ता संजय मिश्रा ने कांग्रेस को छोड़कर जन सुराज ज्वाइन कर लिया है. मधुबनी के बिस्फी विधानसभा सीट से वे अब प्रवल दावेदार हो गए हैं. जन सुराज पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है.

पार्टी की नीतियों व सूत्रधार प्रशांत किशोर के विचारों से प्रभावित होकर अलग अलग राजनीतिक दलों के लोग जन सुराज में शामिल हो रहे हैं. इसी क्रम में जिले के प्रसिद्ध वकील व पूर्व कांग्रेस नेता बिस्फी विधानसभा निवासी संजय कुमार मिश्रा ने जन सुराज का हाथ थामा है. उन्होंने सोमवार को पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर से पटना में मुलाकात की है और अपने साथ कई अन्य नेताओं को भी सदस्यता ग्रहण कराया है.

वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक

जन सुराज में शामिल होने के बाद संजय मिश्रा ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीते तीन सालों से प्रशांत किशोर को देख रहे हैं. उन्होंने जिस तरह गांव-गांव जाकर लीगों की बुनियादी समस्याएं उठाने का काम किया, उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं. इसलिए हमने निर्णय किया कि अब प्रशांत किशोर का साथ देंगे और बिहार में बदलाव लाने के उनके प्रयासों में शामिल होंगे.

बता दें कि संजय मिश्रा का राजनीतिक अनुभव काफी लंबा है. उन्होंने साल 2020 में कांग्रेस के टिकट पर दरभंगा स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव लड़ा था. इससे पहले वो CPI-ML के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रहे हैं. साथ ही नहास रूपौली पंचायत के मुखिया भी रहे हैं. मधुबनी जिले और बिस्फी प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. उन्होंने साल 2003 में भी विधान परिषद का चुनाव लड़ा था.

संजय मिश्रा के साथ ही बिस्फी प्रखंड के प्रमुख मदन यादव, मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष गगन नाथ झा, मुखिया प्रत्याशी मनोज मिश्रा और पूर्व प्रमुख जटाधर पासवान ने भी जन सुराज की सदस्यता ली है.

ये भी पढ़ें-

जन सुराज ने प्रत्याशी चयन को लेकर की बैठक, सभी संभावित प्रत्याशियों पेश की अपनी दावेदारी, लिफाफे में बंद किस्मत

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment