Darbhanga: दरभंगा में 8 साल की बच्ची की कुत्तों ने ले ली जान. खराजपुर में आठ साल की बच्ची को कुत्ते जंगल में घसीटकर ले गए, जहां पर उसे बुरी तरह नोच डाला. बच्ची सावन की सोमवारी के लिए फूल तोड़न गई थी. वहीं पर 4 से पांच की संख्या में आए कुत्ते ने उसपर हमला बोल दिया.
बच्ची पर कुत्ते का हमला
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दरभंगा के खराजपुर वार्ड- 3 के एकमी मिथिला नगर में एक 8 साल की बच्ची पर कुत्ते के झुंड ने हमला कर दिया. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए. बच्ची अपनी कुछ सहेलियों के साथ सोमवारी के लिए फूल तोड़ने गई थी, इसी दौरान वहां पर चार से पांच की संख्या में आवारा कुत्ते पहुंच गए. कुत्ते को देख सभी बच्चे भाग गए लेकिन पीड़ित कुत्तों की चंगुल में फंस गई.
गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती
कुत्ते बच्ची को घसीटकर जंगल की ओर ले गए. परिवार के लोग जब बच्ची को ढूंढ़ते हुए वहां पहुंचे तो बच्ची अचेत अवस्था में जंगल में थी. आनन-फानन में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पिता ने बताई कहानी
बच्ची के पिता विनोद पासवान ने कहा कि अस्पताल के पीछे शास्त्री नगर में कुछ बच्चे फूल तोड़ने गए थे. तभी अचानक पागल कुत्तों के झुंड ने उनपर हमला बोल दिया. बाकी बच्चे अपनी जान बचाकर मौके से भाग गए, लेकिन मेरी बेटी को कुत्ते खींचकर पास के झाड़ी में ले गए. उसके शरीर के कई हिस्सों को नोच दिया.
मां का रो-रोकर बुरा हाल
उधर पीड़िता आरोही की मां ने कहा कि आरोही ने कहा था फूल तोड़ने जाऊंगी. मैंने कहा था ठीक है, साथ में पूजा करने चलेंगे. फिर पता नहीं कब वो चली गई और ये हादसा हो गया. पीड़िती की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.
पहले भी जा चुकी है जान
उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर एक साल पहले भी कुत्तों ने एक व्यक्ति की जान ले ली थी. कुत्ते ने एक साल पहले एक लड़की को काटकर मार डाला था. मोहल्ले में एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं. आने जाने वालों पर कुत्ते हमला करते रहते हैं.






