- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में बीते 12 मई को 10 वर्षीय बालक हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने अपराधी राजा उर्फ राजनंदन यादव को जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.
दो आरोपियों ने किया सरेंडर
आपको बता दें कि पुरानी रंजिश को लेकर बीते 12 मई को अपराधियों ने कनरिया थाना क्षेत्र के हसुलिया गांव में 10 वर्षीय बालक मणिकांत कुमार की निर्मम तरीके से हत्या कर कोसी नदी किनारे फेंक दिया था. जिसके बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस दबिश के कारण दो अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.
हत्या कर शव को फेंका
इस सम्बंध में साइबर डीएसपी अजित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर अपराधियों ने बालक की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को कोसी नदी किनारे फेंक दिया था. इस मामले में पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डीएसपी ने क्या कहा
साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने कहा कि एक बच्चे की हत्या की गई थी. वह रविंद्र यादव का बेटा था. इस मामले में मुख्य अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया गया है. वहीं, एक दिन पहले पुलिस की दबिश के कारण दो और अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण किया है. दोनों के परिवार में आपसी विवाद चल रहा था. इसमें और आरोपियों की गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों ने किया चक्का जाम
सहरसा में ई-रिक्शा चालक की हत्या! सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप






