मधुबनी में औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर जोर, डीएम ने लोहना का किया निरीक्षण, भूमि अधिग्रहण में तेजी

By: Jan Manas

On: Wednesday, July 2, 2025 9:04 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: मधुबनी में औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर जोर दिया जा रहा है. मधुबनी के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने झंझारपुर अंचल के लोहना पंचायत स्थित कुल 252.23 एकड़ रैयती भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर आज स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली और उपस्थित पदाधिकारियों को भू-अर्जन की प्रक्रिया में और गति लाने का स्पष्ट निर्देश दिया.

103.47 करोड़ से होगा डेवलप

उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिलेगा. इस औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर अनुमानित व्यय ₹103.47 करोड़ निर्धारित किया गया है. परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया फिलहाल प्रगति पर है, जिसके बाद जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप किया जाएगा. इसके लिए ज्लद ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

युवाओं को नहीं करना पड़ेगा पलायन

डीएम ने कहा कि इस औद्योगिक क्षेत्र के अस्तित्व में आने के बाद मधुबनी जिले में कई लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा. इससे जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और उन्हें रोजगार के लिए अन्यत्र पलायन नहीं करना पड़ेगा.

मधुबनी के लिए मील का पत्थर

उन्होंने संबंधित विभागों को भूमि चिन्हांकन, अभिलेख अद्यतन, एवं मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि यह परियोजना मधुबनी जिले के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी.

ये भी पढ़ें-

मधुबनी डीएम का जनता दरबार, 102 लोगों की सुनी शिकायत, त्वरित कार्रवाई के दिए आदेश

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment