साइबर ठगी के खिलाफ मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर फ्रॉड को किया गिरफ्तार

By: Jan Manas

On: Thursday, November 20, 2025 8:36 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: मधुबनी साइबर पुलिस की ओर से साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने तीन साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में से दो मधुबनी जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक वैशाली का रहने वाला है.

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 19.11.2025 को भेजा थाना अंतर्गत कैथिनिया गाछी में साइबर अपराधी के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार अनुमुडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर थाना मधुबनी के नेतृत्व में छापेमारी हेतु एक टीम का गठन किया गया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने साइबर अपराध में शामिल होने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच के बाद तीनों का अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के वित्तीय ठगी में संलिप्तता पाई गई है. इस संबंध में पुअनि रवि रंजन कुमार साइबर थाना मधुबनी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कांड सं0-40 / 25, दिनांक- 20.11. 2025 धारा-303 (2)/318 (4)/319 (2)/111 (2) (बी) /111 (4) / 3 (5) बी०एन०एस० एवं 66 (सी) / 66 (डी) आई०टी० एक्ट-2000 दर्ज किया गया है.

विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं एवं साइबर फ्रॉड में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा हैं.

गिरफ्तार साइबर फ्रॉड के नाम और पता

1. मनीष कुमार सिंह, पे०- सुधीर कुमार सिंह, सा०-धंधुआ थाना- जंदाहा जिला – वैशाली. 2. प्रियांशु कुमार मिश्रा, पे०-अरुण मिश्रा, सा०-रहिका, थाना- लखनौर, जिला – मधुबनी. 3. रौबिन कुमार, पे०- राजीव झा, सा०रहुआ संग्राम, थाना-भेजा, जिला – मधुबनी. इनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें-

मधुबनी में हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, फायरिंग कर इलाके में बनाना चाहता था दबदबा

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment