Madhubani: मधुबनी पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिले के अरेर थाना क्षेत्र से दो गिरफ्तारी हुई है, जबकि एक अपराधी को नरहिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.
मधुबनी पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 18.11.2025 को नरहिया थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम – बनगामा में दहशत फैलाने के उदेश्य से एक व्यक्ति नितेश मुखिया द्वारा किसी अवैध हथियार से हवाई फायरिंग की जा रही है. उक्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नरहिया थाना की पुलिस टीम उक्त घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस के वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा तो पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया. नाम / पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम नितेश मुखिया, पे० – कुलदेव मुखिया बताया.
जब उनसे भागने का कारण पूछा गया तो वह घबराने लगा. तत्पश्चात तलाशी नियमों का पालन करते हुए विधिवत तलाशी लेने पर उसके कमर से 01 देसी कट्टा, 08 गोली एवं 01 खोखा बरामद किया गया. अवैध हथियार एवं गोली के संबंध में जब पुलिस द्वारा वैध कागजात की मांग की गई तो इनके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में नितेश मुखिया के द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि इस हथियार से लोगों को डरा-धमका कर मैं अपना दबदबा बनाना रखना चाहता था. केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
18.11.2025 की रात्रि अरेर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की अरेर चौक पर 02 व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अरेर थाना की पुलिस टीम उक्त घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस कि वाहन को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़कर नाम / पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम अभय कुमार चौधरी एवं सुमन कुमार ठाकुर बताया.
पुलिस द्वारा तलाशी नियमों का पालन करते हुए विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से मैगजीन के साथ 01 देशी पिस्टल प्राप्त हुआ. उक्त हथियार के संबंध में इनके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. तदोपरांत बरामद सामान जब्त करते हुए दोनों अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया हैं. इस संबंध में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी का मामला, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही मधुबनी पुलिस






