- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में मुखबिरी के शक में कारोबारी पर जानलेवा हमला हुआ है. शराब और कोरेक्स कफ सिरप के अवैध कारोबार करने वाले परिवार पर इसका आरोप लगा है. सहरसा जिले के दीघिया उत्तरबाड़ी टोला वार्ड 1 में एक युवक श्यामा यादव के साथ मारपीट की घटना घटी है. आरोप है कि रूदल यादव उर्फ संजीव यादव और उनके परिवार के सदस्यों ने श्यामा यादव पर हमला किया, क्योंकि उन्हें लगता था कि श्यामा ने पुलिस को उनकी कोडिन युक्त कफ सिरप की बिक्री के बारे में सूचना दी है.
जिस मारपीट में एक युवक श्यामा यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया. इस मामले में जख्मी का भाई अनिल यादव ने सदर थाना में एक लिखित आवेदन देकर बताया कि मेरा पड़ोसी रूदल यादव उर्फ संजीव यादव कोडिन युक्त कफ सिरफ एवं अवैध शराब बेचने का काम करता है तथा उसका लड़का रूपेश कुमार भी कोडिन युक्त कफ सिरप बेचने का काम करता है, तथा समदा में कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ पलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया और वर्त्तमान में मधेपुरा जेल में है.
कोडिन युक्त कफ सिरप बेचने के क्रम में पुलिस द्वारा रूदल उर्फ संजीव यादव के घर पर छापामारी कर आज से दस-पन्द्रह दिन पहले एक कार्टून कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया. कल जब मेरा भाई शाम 6:00 बजे घर से निकल कर अपने गली तरफ जा रहा था कि अचानक रूदल यादव उर्फ संजीव यादव, विकास यादव, संतोष यादव हरवे हथियार से लैश होकर मेरे भाई को घेर लिया तथा अनिता देवी बोली की यही श्यामा अपना माल पकड़वाया है. आज इसको खतम कर दिजिए.
इतना सुनते ही रूदल यादव उर्फ संजय यादव जान मारने के नियत से मेरे भाई के साथ बुरी तरह से मारकर जख्मी कर दिया जिससे मेरा भाई लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया तथा बेहोश हो गया. मारपीट के क्रम में ही अनिता देवी ने मेरे भाई के गले से सोने की चेन और एक मोबाइल छीन ली. हल्ला करने पर जब हम लोग पहुंचे तो उपरोक्त व्यक्ति दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए.
ये भी पढ़ें-
प्यार में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या
जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुदाल से मारकर किया जख्मी, वीडियो वायरल






