- संवाददाता- फिरोज अहमद
Darbhanga: बिहार प्रदेश जदयू संगठन के निर्देश पर गुरुवार को बेनीपुर के कर्पूरी सभा भवन में “सुशासन का सार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत बेनीपुर विधानसभा स्तरीय पार्टी का संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. जिसमें निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची में अगर कोई योग्य मतदाता छूट गए हैं तो अभियान चलाकर उसका नाम प्रखंड में स्थापित आपत्ति केंद्र में आपत्ति दर्ज कर नाम जुड़वाने में बल दिया गया.
बैठक में प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक बैजनाथ प्रसाद विकल ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी दल का पूंजी होती है और संगठन का रीढ़ होता है. इसलिए आप लोग बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाएं और पुनः एक बार एनडीए की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर अपने-अपने मतदान केंद्र को सशक्त करें.
इस दौरान विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है. इसमें प्रत्येक बीएलए को संगठन की ओर से दायित्व दी गई है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं हो और अपात्र मतदाता किसी भी तरह से मतदाता सूची में जुट नहीं सकें.
उन्होंने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो दशक का न्याय के साथ विकास के कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाएं और सुशासन की सरकार बनाने के लिए एक जुट होकर तत्पर रहें और आम लोगों को पूर्व का शासन काल और वर्तमान शासन काल से अवगत कराएं.
जदयू के जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने कहा कि कोई भी दल या संगठन कार्यकर्ता के बदौलत ही चलती है और इसकी मुख्य पूंजी कार्यकर्ता ही होती है. काम की बदौलत अपनी छवि बनाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री के कार्य को हर चौक चौराहे पर जोरदार ढंग से अपने बातों को रखकर एक बार पुनः एनडीए की सरकार बनाने की मार्ग प्रशस्त करें और सभी बीएलए को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वर्तमान समय में डबल इंजन की सरकार की उपलब्धि के साथ-साथ प्रत्येक घर पहुंच कर पात्र मतदाताओं की पहचान करें तदनुरूप प्रखंड स्तर पर लगाई गई.
शिविर के माध्यम से आपत्ति दर्ज करें एवं योग्य मतदाताओं का नाम निश्चित रूप से प्रविष्टि करावें. कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में बेनीपुर प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, जिला प्रभारी केदारनाथ भंडारी, विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुमार प्रभाकर, जदयू के वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद सिंह, जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य शंभूनाथ झा, प्रखंड अध्यक्ष बेनीपुर, बहेड़ी, बिरौल क्रमशः कृति मोहन झा, विपिन कुमार, कामरान खां, युवा जदयू बेनीपुर के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मंडल, जदयू नेता प्रेम कुमार झा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं बी एल ए उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें-
विधायक विनय चौधरी ने किया छठ घाटों का लोकार्पण, कहा- उद्योग-रोजगार के लिए होगा अगला 5 साल
विधायक विनय चौधरी ने बहेड़ी में किया कई सड़कों का उद्घाटन, कहा- नीतीश जी जो कहते हैं वो करते हैं






