सांप काटने से किसान की मौत, समय पर मिलता इजाल तो बच सकती थी जान, व्यवस्था पर सवाल

By: Jan Manas

On: Saturday, July 26, 2025 9:03 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. सांप काटने से किसान की मौत हो गई है. अगर समय पर इजाल होता तो बच जान सकती थी. सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र के कठडूमर वार्ड 7 के एक खेत में धान रोपने के लिए पानी पाटकर कादो करने के दौरान एक किसान को विषैले सांप ने डस लिया, जिसे इलाज के लिए कठडूमर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दवाई के अभाव में मरीज को वहां से महिषी PHC रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उस किसान की मौत हो गई.

खेती दौरान सांप ने काटा

मृतक किसान की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र के कठडूमर वार्ड 7 निवासी दिनेश यादव के रूप में हुई है. इस मामले में मृतक किसान का भाई अनिल यादव ने बताया कि मेरा भाई खेत में धान रोपने के लिए पानी पाटकर कादो कर रहा था उसी समय विषैले सांप ने मेरे भाई को डस लिया.

इलाज के दौरान मौत

जानकारी होते ही उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद सूचना मिलते ही मृतक के सब को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे कार्रवाई में जुट गई है.

नालंदा में सांप काटने की घटना

एक दिन पहले नालंदा जिला अंतर्गत रहुई थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यशैली पर सवालों के कटघरे में है. आरोप है कि सांप काटने से जख्मी युवक को अस्पताल लाने के बावजूद उसे समय पर इलाज नहीं मिला. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, सिर्फ कागजी प्रक्रिया कर मरीज को रेफर कर दिया गया.

घटना रहुई प्रखंड के रघुनाथपुर गांव की है. जख्मी युवक की पहचान मंगल चौहान के 32 वर्षीय पुत्र मोहन चौहान के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार मोहन खेत में काम कर रहे थे, तभी उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया. मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे बेसुध होकर गिर पड़े.

ग्रामीणों से सूचना पाकर परिजन उन्हें तत्काल रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. लेकिन आरोप है कि अस्पताल में इलाज की बजाय सिर्फ पर्चा काटा गया और उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी गई. पीड़ित के भतीजे संजय चौहान ने बताया कि हम गुहार लगाते रहे कि डॉक्टर इलाज करें, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. डॉक्टर मौके पर मौजूद ही नहीं थे. अगर कुछ अनहोनी हो जाती, तो इसकी जवाबदेही कौन लेता?

ये भी पढ़ें-

सांप काटने से तड़पते मरीज को नहीं मिला इलाज, परिजन बोले– डॉक्टर नदारद थे, जांच कर कार्रवाई हो

सांप हाथ में लेकर अस्पताल पहुंची महिला, कहा- डॉक्टर साहब इसी ने मेरे पति को काटा है, इलाज कीजिए

सांप के डसने के बाद लोगों ने कोबरा को बिल से निकाला, डब्बे में बंद करके पहुंचे अस्पताल, महिला की मौत

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment