- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में सर्प दंश से एक 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई. महिला के सांप काटने के बाद लोगों ने पहले बिल को खोदकर सांप को निकाला और फिर उसे लेकर झाड़-फूंक के लिए ले गए. स्थिति बिगड़ने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया है. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
कोबरा सांप को लोगों ने बिल से निकाल
घटना सदर थाना क्षेत्र के भेलवा वार्ड नम्बर- 3 की है. मृतक महिला की पहचान पूनम देवी के रूप में की गई है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि महिला अपने घर मे झाड़ू लगा रही थी इसी दौरान घर में बने बिल में उसका पैर पड़ गया और विषैले कोबरा सांप ने महिला को डस लिया. पहले तो महिला को लगा कि उसके पैर में चींटी ने काटा है, लेकिन जब महिला की स्थिति बिगड़ने लगी तो घर वालों ने बिल की खुदाई की तो उससे कोबरा सांप निकला.
पति और बेटा रहता है बाहर
उसके बाद परिजनों द्वारा कोबरा सांप को डिब्बे में बंद करके महिला को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना से महिला के परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ है. महिला का पति और बेटा बाहर रहकर काम करता है. मृतक के परिजन ने कहा कि पुराना घर था, जिसमें बिल था, बिल पर पैर पड़ा तो सांप ने काट लिया.
झाड़-फूंक के बाद ले गए अस्पताल
वहीं, एक ग्रामीण ने कहा कि मिट्टी के घर में रहने वाली एक गरीब महिला को सांप ने काट लिया. पहले कुछ देर तक झाड़-फूंक किया गया, फिर उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में किसान की हत्या, अपराधियों ने पीट-पीटकर ले ली जान
सहरसा में रिटायर्ड शिक्षक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला युवक का शव






